गोण्डा। नगर कोतवाली क्षेत्र के न्यू इन्दिरा नगर कालोनी में तीन दिनों से लापता एक युवक की बुधवार को बरसाती गढढे में लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना मिलने पर मौके पर नहुंचे नगर कोतवाल आलोक राव ने बताया कि युवक कई दिनों से घर से गायब था। आज उसके घर के पास पानी से भरे गढढे में युवक का शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान अजहरूददीन (21) के रूप में की गयी है। मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस सभी बिन्दुओं पर छानबीन में जुटी है।

