इटियाथोक-गोण्डा। इटियाथोक क्षेत्र में जगह-जगह ज्येष्ठ मंगल के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया इसी क्रम में इटियाथोक बाजार में बजरंगबली के भक्तों के द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया जिसका आयोजन वैभव रस्तोगी व प्रमोद गुप्ता किया जिसकी शुरुआत बजरंगबली के धूप और आरती के साथ हुई इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्यव्रत ओझा , कपिलेशवर शुक्ल , बबलू तिवारी, अजय राठौड़ कक्कू सिंह , हरिओम रस्तोगी,मोहन गुप्ता भगतजी सहित, राहुल ओझा, सुनील तिवारी, मनीष शुक्ला, कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

