गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-डीएम के ताबड़तोड़ छापेमारी से स्वास्थ्य महकमे में मचा हड़कंप

 
The-raid-caused-a-stir-in-the-health-department

कर्नलगंज-गोण्डा। डीएम के ताबड़तोड़ छापेमारी से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है मंगलवार को जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही करनैलगंज ब्लॉक पहुंचे। जहां उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव के साथ परिसर का गहनता के साथ निरीक्षण किया। सभागार व आवासों को दुरुस्त कराने के साथ परिसर को स्वच्छ व सुंदर बनाने का निर्देश दिया। उनके हर सवाल का जवाब बड़ी ही सहजता से बीडीओ आरएन पांडेय दे रहे थे। जिससे वह संतुष्ट होकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज पहुंचे। सड़क की स्थित खस्ताहाल देखकर उन्होंने सम्बन्धित विभाग के अधिकारी को दूरभाष पर तत्काल सड़क दुरुस्त कराने व नगर क्षेत्र में गोंडा लखनऊ मार्ग की पटरी सही कराने का निर्देश दिया। उसके बाद अस्पताल की साफ सफाई व्यवस्था सही न होने व परिसर में जहां तहां बाइक खड़ी होने पर नाराजगी जताई। डीएम ने ओपीडी कक्ष के साथ औषधि वितरण कक्ष का निरीक्षण किया। और अधीक्षक डॉ.सुरेश चन्द्रा से अस्पताल में उपलब्ध दवाओं के बारे में पूछा, सही जवाब न मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुये एसडीएम करनैलगंज के समक्ष  सभी रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। डॉ.सुनील सिंह, डॉ. गरिमा मिश्रा, डॉ. पुनीता बाजपेई, बीसीपीएम सजंय यादव, फार्मेशिष्ट अशोक कुमार वर्मा, जीएस पाठक, बीपीएम सुरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।


”go"