गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

फर्जी तरीके से केसीसी ऋण लेने के आरोपी व संलिप्त बैंक प्रब्रन्धक के खिलाफ डीएम ने दिए एफआईआर के आदेश

 
fir-ke-aadesh

गोण्डा।जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने कलेक्ट्रेट में कार्यरत कर्मचारी अजय कुमार पुत्र रामधनी निवासी करनी पुर  पोस्ट वजीरगंज के नाम से फर्जी केसीसी बनवाकर ऋण निकाल लेने के मामले में दोषी बैंक प्रबंधक तथा बैंक से ऋण निकाल लेने के दोषी व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर विभागीय कार्यवाही के आदेश दए हैं। बताते चले कि मंगलवार को जनता दर्शन के दौरान कलेक्ट्रेट में कार्यरत कर्मचारी अजय कुमार पुत्र रामधनी निवासी करनीपर पोस्ट वजीरगंज ने जिलाधिकारी से शिकायत की कि उसका बैंक खाता कलेक्ट्रेट की इन्डियन बैंक शाखा मंें है। वह जब स्वयं ऋण लेने के लिए बैंक गया तो बैंकं प्रबन्धक द्वारा बताया गया कि अजय कुमार पुत्र धर्मेश्वर प्रसाद द्वारा फर्जी तरीके से उसके खाते पर ऋण ले लिया गया है।  डीएम ने मामले का संज्ञान लेते हुए लीड बैंक प्रबन्धक को आदेश दिए हैं कि वे प्रकरण की विधिवत जांच कर दोषी बैंक प्रबन्धक तथा फर्जी तरीके से ऋण लेने के आरोपी के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराएं तथा बैंक प्रबंधक के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही प्रारम्भ करें।




”go"