इटियाथोक-गोण्डा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा मंगलवार को गा्रम पूरे सिधारी में अभियान चलाया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक शिवम पांडे ने ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए बताया कि हम सभी को वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए तथा मैं खुद वैक्सीन लगवा चुका हूं इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं है लेकिन कुछ लोगों ने इसके प्रति समाज में भ्रम फैला रखा है वह खुद तो वैक्सीन लगवा के घर में बैठे हुए हैं लेकिन जनता के जान के साथ खेल रहे हैं इसीलिए उन्होंने इस प्रकार का भ्रम फैला दिया है कि वैक्सीन से बहुत सारे साइड इफेक्ट हैं, हम सभी को इस कोविड-19 वैक्सीन लगवा कर और जब भी घर से बाहर निकले तो मास्क जरूर लगाकर निकले यह हम सभी का मौलिक कर्तव्य सरकार तो अपना काम कर ही रही है लेकिन इस महामारी में हम लोगों के भी कुछ कर्तव्य जैसे की वैक्सीन लगवाना मास्क पहनना सोशल डिस्टेंसिंग का फॉलो करना यह सभी हमारे मौलिक कर्तव्य वा कॉलेज अध्यक्ष शहजाद खान ने बताया कि विद्यार्थी परिषद इटियाथोक के विभिन्न स्थानों पर लगातार कार्यक्रम करता रहेगा उसी क्रम में आज पूरे सिधारी में कार्यक्रम हुआ है कल इटियाथोक के विभिन्न स्थानों पर पूरा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा इस अवसर पर नगर सह मंत्री रामवृक्ष, सूरज शुक्ला, मुकेश तिवारी, रंजीत पांडे कई लोग उपस्थित रहें।

