गोण्डा। पृथ्वीनाथ शिवलिंग ऐतिहासिक मंदिर खरगूपुर से लगभग 3 किलोमीटर पर स्थित है। यह एशिया के सबसे लंबी और प्रसिद्ध शिवलिंग है। यहां पर शिव भक्त तेरस और सोमवार को जलाभिषेक करते हैं। करोना काल में उप जिलाधिकारी द्वारा यह आदेश दिया गया था कि जब तक कोरोना कॉल है तब तक शिव मंदिर का कपाट बंद रहेगा, कोई भी जलाभिषेक और कोई दर्शनार्थी नहीं आएगा लेकिन प्रशासन द्वारा यह 22 जून को पुनः मंदिर के कपाट को खोलने का आदेश दिया गया और यह भी सुनिश्चित किया गया की जैसे साप्ताहिक बंदी शनिवार एवं रविवार को होती है उसी के क्रम में मंदिर का कपाट बंद रहेगा। इसकी जानकारी मंदिर के महंत जगदंबा प्रसाद तिवारी दी।

