-रेलवे स्टेशन मसकनवा का मामला
गोण्डा। गत मंगलवार को ट्रेन नंबर 05274 आनंद विहार से रक्सौल) की एस्कॉर्ट पार्टी गोंडा से गोरखपुर के लिए ट्रेन एस्कॉर्ट हेतु हेड कांस्टेबल विनोद कुमार शर्मा साथ 3 आरपीएसएफ के जवानों को रवाना किया गया था। ट्रेन मसकनवा में निर्धारित ठहराव पश्चात खुलने पर एक महिला यात्री जो ट्रेन से नीचे उतर रही थी उतारने के क्रम में वह अनियंत्रित होकर गिरने लगी जिसे बचाने के क्रम में कांस्टेबल ह्रदय राय आगे बढ़े ,कांस्टेबल द्वारा महिला को बचा लिया परंतु कांस्टेबल के बाये घुटने में चोट आ गई। उक्त कांस्टेबल को बस्ती में प्राथमिक उपचार दिलाया गया। वर्तमान में कांस्टेबल बिल्कुल ठीक है। फोर्थ वाहिनी न्यू जलपाईगुड़ी आरपीएसएफ का कांस्टेबल है जो हमारे यहां पर ड्यूटी हेतु आए हुए हैं।

