( रिपोर्ट-पवन कुमार द्विवेदी )
इटियाथोक-गोण्डा। खबर है इटियाथोक थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत कुरसहा की जिसमें कई तरह की खबरें जन चर्चा का विषय बनी हुई है घायल युवक के परिजनों का कहना है बिना कारण युवक को चाकू मारा गया है चाकू मारने वाले युवक नशा किए हुए थे जबकि वह जिन पर आरोप लगा रहे है उनके परिजनों का कहना है कि यह एक साजिश है वही जन चर्चा है इस मामले में करीब 8 लड़के थे तो घायल युवक व उसके परिजन केवल 2 लोगों का ही नाम क्यों ले रहे हैं और उन्होंने बयान दिया है कि जिन का नाम ले रहे हैं उनसे उनका कोई विवाद नहीं है जबकि रास्ते को लेकर लगातार विवाद चल रहा है जिसमें कई बार सुलहनामा भी हो चुका है सुलहनामा होने के बाद भी रास्ते का विवाद अब तक सुलझा नहीं है वही यह घटना का तार कहीं ना कहीं रास्ते के विवाद को लेकर जुड़ रह है वही जन चर्चा यह भी है कि हाल ही में हुए ग्राम पंचायत के चुनाव में एक पक्ष ने नवनिर्वाचित प्रधान की तरफ से और वही दूसरा पक्ष पूर्व प्रधान के पक्ष में थे इस घटना का तार उससे भी जुड़ा हो सकता है ऐसी जन चर्चा क्षेत्र में व्याप्त है और सबसे बड़ी बात यह है घटना के समय दोनों पक्षों के परिजन उपस्थित नहीं थे वहां पर करीब 8 लड़के उपस्थित थे जिनमें से घायल युवक व उसके परिजन केवल विपक्षी गणो के 2 लड़कों पर आरोप लगा रहे हैं बाकी 6 लड़कों का नाम नहीं ले रहे हैं इससे भी कहीं ना कहीं मामला साजिश को बयां कर रहा है वही इटियाथोक पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी है सच्चाई क्या है यह तो जांच पड़ताल के बाद ही पता चलेगा लेकिन मामला जो दिख रहा है वास्तव में इतना सीधा नहीं है इसमें कहीं न कहीं साजिश की बू आ रही है।

