रिर्पोट-पवन कुमार द्विवेदी
इटियाथोक-गोण्डा। सीएचसी पंडरी कृपाल के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी रहे डॉ शैलेंद्र सिंह को इटियाथोक सीएचसी का प्रभारी चिकित्सा अधिकारी बनाया गया है आज उन्होंने पदभार ग्रहण भी कर लिया है प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य महकमे में यह कार्यवाही हाल ही में डीएम गोंडा मार्कंडेय शाही ने इटियाथोक सीएचसी का औचक निरीक्षण किया था निरीक्षण के दौरान सीएचसी पर कई कमियां उजागर हुई वही सीएचसी अधीक्षिका श्वेता त्रिपाठी अनुपस्थित मिली जिन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था जिसका जवाब ना मिलने पर डीएम गोंडा के द्वारा यह कार्यवाही की गई है इससे पूर्व डॉक्टर शैलेंद्र सिंह यहां के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी रह चुके हैं एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग उन पर विश्वास जताते हुए इटियाथोक सीएचसी का प्रभार सौंपा है उन्होंने बताया उन पर जो विश्वास किया गया है वह उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे कोविड-19 महामारी को नियंत्रण करने के लिए विभाग के द्वारा जो भी कार्य सौंपा जाएगा उसे पूरा करने का पूरा प्रयास करेंगे वही क्षेत्रवासियों ने उनके दोबारा प्रभार ग्रहण करने पर बधाई दी ळें

