गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-ग्रामीण क्षेत्र में अभी भी दबंगों का राज कायम

 
Image SEO Friendly

कर्नलगंज-गोण्डा। ग्रामीण क्षेत्र में अभी भी दबंगों का राज कायम है। एक गांव ऐसा है जहां गांव के दबंग शराब पीकर एक व्यक्ति के घर में घुसकर महिलाओं के साथ छेड़खानी करते हैं और उसके घर को दबंगों ने मौज करने का साधन बना लिया है। पीड़ित व्यक्ति लगातार पुलिस से शिकायत करता चला रहा है। मामला कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम बिबियापुर गोसाई का है। यहां के निवासी तिलकराम ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें कहा गया है कि उसके गांव के कुछ दबंग व्यक्ति आए दिन शराब पीकर उसके घर में घुस आते हैं और महिलाओं के साथ छेड़खानी करते हैं। महिलाओं के विरोध करने पर उनके कपड़े फाड़ देते हैं और जब वह विरोध करता है तो उसे मारते पीटते हैं। यह घटना आए दिन होती है जिससे वह तंग आ चुका है। पीड़ित का कहना है कि इस बारे में कई बार शिकायत की गई मगर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने से उनके हौसले बुलंद हैं। उधर पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर एसडीएम ने कोतवाली करनैलगंज पुलिस को निर्देश जारी किया है कि मामले की जांच करें और कानूनी कार्रवाई करें। वहीं प्रभारी कोतवाल राजनाथ सिंह का कहना है मामला उनकी जानकारी में नहीं है शिकायती पत्र या आदेश प्राप्त होने पर मामले की जांच एवं कार्रवाई की जाएगी।

”go"