गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में कोरोना से बचाव के लिए दवाओं का लगातार वितरण किया जा रहा

 
Image SEO Friendly

कर्नलगंज-गोण्डा। करनैलगंज के राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में कोरोना से बचाव के लिए दवाओं का लगातार वितरण किया जा रहा है। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ.अशोक कुमार के निर्देश पर राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय करनैलगंज में कोरोना महामारी से बचाव के लिए डॉ.पूरन चन्द्र मिश्र ने लोगों में विभिन्न आयुर्वेदिक दवाओं का वितरण किया जा रहा है। जिससे लोगों को लाभ मिलने के साथ ही कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोंका भी जा रहा है। डॉ. पूरन चन्द्र मिश्रा ने बताया कि रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर ही कोरोना से लड़ाई लड़ी जा सकती है। जिसके लिए आयुर्वेदिक दवायें वितरित की जा रही हैं। उन्होंने नागरिकों में आयुष काढ़ा, संशमनी बटी, आयुष 64, अगस्त्य हरीतकी रसायन तथा अणु तेल का वितरण किया जा रहा है। जो कोरोना का संक्रमण रोकने में सहायक साबित हो रही है। उन्होंने बताया आयुर्वेदिक अणु तेल को दो बूंद नाक में डालना होता है। इससे नाक में नमी बनी रहती है। कोरोना वायरस से बचने के लिए नाक में नमी बने रहना आवश्यक है और यह कोरोना वायरस को नाक के रास्ते फेफड़ों में जाने से रोकता है। इसके अलावा काढ़ा बनाने के लिए आयुष का फार्मूला बेहद फायदेमंद साबित हो रहा है। लाभार्थियों का आधार कार्ड लेकर पंजीकरण किया जाता है उसके परिवारों की संख्या को दर्ज करके दवा उपलब्ध कराई जाती है।

”go"