कर्नलगंज, गोण्डा। कोरोना महामारी से बचाव के लिए होम्योपैथिक विभाग द्वारा बरगदी गांव में दवाओं का वितरण किया गया। वर्तमान समय में पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है। ऐसे में इस महामारी से बचाव के लिए होम्योपैथिक विभाग द्वारा गांवों में होम्योपैथिक दवाओं का वितरण प्रारम्भ किया गया है। इसी क्रम में ग्राम बरगदी में 167 ग्रामीणों को इस महामारी से बचाव के लिए दवायें वितरित की गयीं। दवा वितरण में फार्मासिस्ट रवीन्द्र कुमार त्रिपाठी, एएनएम सहलंती सिंह तथा आशा बहू मौजूद रहीं।

