गोण्डा। जनपद में विभिन्न पत्रकार संगठनो द्वारा हिंदी पत्रकारिता दिवस का आयोजनकिया गया। जनपद में आज हिंदी पत्रकारिता दिवस पर उत्तर प्रदेश जर्निलस्ट एसोसियेशन उपजा द्वारा हिन्दी पत्रकारिता दिवस कोरोना काल का पालन करते हुए मनाया गया। उक्त कार्यक्रम पर महामंत्री शिव कुमार द्विवेदी द्वारा उपस्थित पत्रकार बंधुओ को संबोधित कर हिन्दी पत्रकारिता दिवस के बारे में विभिन्न जानकारी उपलब्ध कराई गई,उन्होंने पत्रकारों की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा है हम लोग समाज के चैथे स्तम्भ है, हमारा कार्य बहुत ही महत्वपूर्ण है,उक्त कार्यक्रम में मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए। प्रिंट एंड इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन पेजा के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार जायसवाल द्वारा हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों को सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम में दर्जनों पत्रकार उपस्थित रहे। जिनमे प्रमुख रूप से पत्रकार खुशबू कनोजिया,विजय सोनी, देवनाथ मिश्र,शैलेन्द्र मिश्र,हामिद अली आदि की सक्रिय सहभागिता रही।

