गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-कोरोना काल में वर्ग आयोग कानपुर के एडिशनल डायरेक्टर अजीत सिंह ने देवदूत और वानर सेना बना कर लोगों की मदद करने का बीड़ा उठाया

 
Image SEO Friendly

कर्नलगंज-गोण्डा। कोरोना काल में जहां लोग अपनों की भी मदद करने से कतरा रहे हैं वहीं देवदूत और वानर सेना निरूस्वार्थ भाव से लोगों की चैबीसों घंटे मदद कर रही है। कोरोना काल में जब लोग अपनों की भी मदद करने में काफी सोच विचार कर रहे हैं ऐसे में पिछड़ा वर्ग आयोग कानपुर के एडिशनल डायरेक्टर अजीत सिंह ने देवदूत और वानर सेना बना कर लोगों की मदद करने का बीड़ा उठाया है। जिसमें अब तक दस हजार से अधिक लोग शामिल होकर लोगों की हर प्रकार से मदद कर रहे हैं। करनैलगंज कोतवाली में तैनात रह चुके प्रभारी निरीक्षक दिवाकर सिंह भी इस कार्य में जुड़े हुए हैं। दिवाकर सिंह ने बताया कि हम लोगों ने जरूरतमंदों की मदद करने के लिए सोशल मीडिया को अपना माध्यम बनाया है। उन्होंने बताया कि अजीत सिंह की पहल पर पूरे देश में हजारों लोग देवदूत और वानर सेना बन कर जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। किसी को रेमडीसिविर इंजेक्शन की जरूरत हो, ऑक्सीजन की जरूरत हो, बेड की जरूरत हो या प्लाज्मा की। देवदूत चैबीसों घंटे मदद के लिए तैयार रहते हैं। उन्होंने बताया कि ऐसी किसी भी सहायता के लिए लोगों को सोशल मीडिया पर पोस्ट डालनी होती है। इसे देखकर देवदूत और वानर सेना तत्काल हरकत में आ जाती है और जरूरतमंद को तत्काल सहायता पहुंचाई जाती है। उन्होंने बताया कि देवदूत और वानर सेना केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के विभिन्न प्रदेशों में भी कार्य कर रही है और निरूस्वार्थ भाव से लोगों की मदद कर रही है। उन्होंने बताया कि इसके एडमिन अजीत सिंह एडिशनल डायरेक्टर पिछड़ा वर्ग आयोग कानपुर तथा संरक्षक राजेश बहुगुणा सेवानिवृत्त आयुक्त मध्य प्रदेश सहित अनिल सिंह अपर आयुक्त आयकर विभाग कानपुर, मंजीत कौर समाज सेविका कानपुर, रमेश दुबे व्यवसाई एवं समाज सेवक लखनऊ, नीलेश सिंह पत्रकार दिल्ली, रत्नप्रभा सिंह उत्तराखंड, आकाश सिंह बादल, राहुल यादव, सुरजीत सिंह जेलर, राजा सिंह उड़ीसा, नारायण सिंह, आदित्य सिंह हंटर, भूपेंद्र तिवारी, उमेश मिश्र, दिवाकर सिंह इंस्पेक्टर बरेली आदि सहित लगभग दस हजार लोग इस कार्य में लगे हुए हैं। दिवाकर सिंह ने बताया कि अब तक अधिकांशतः शहरी क्षेत्र के लोग ही देवदूत और वानर सेना के माध्यम से अपनी जरूरतें पूरी कर पाते हैं। लेकिन हम लोगों की सोच है कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी अधिक से अधिक लाभ प्राप्त कर सकें इसलिए इसका प्रचार प्रसार किया जाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पीड़ित अथवा अन्य किसी से कोई भी आर्थिक सहयोग नहीं लिया जाता है। पीड़ित पक्ष यदि चाहे तो धन्यवाद पत्र दे सकता है वही हमारे लिए पर्याप्त होता है।

”go"