गोण्डा। जनपद के मोतीगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाको में हुई घटना में महिला समेंत आठ घायल। रंजिश को लेकर तीन अलग-अलग मारपीट में एक महिला समेत आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने तीनों मामले में केस दर्ज कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया हंे थाना मोतीगंज क्षेत्र के मतवरिया गांव में प्रधानी चुनाव की रंजिश को लेकर शनिवार को गांव के अंगद कश्यप वा संतोष बरवार के बीच मामूली कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई। जिसमें अंगद, हजारीलाल, गोली, कौशल्या, संतोष, धनीराम व नाथू घायल हो गए। दूसरी घटना में मोतीगंज बाजार की रहने वाली सुनीता सोनी ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि 12 मई को उसके पति प्रमोद सोनी किसी काम से मुख्यालय गए थे। तभी बाजार के ही रहने वाले संदीप, पलालू, शिवबाबू व अनिल अपने एक दर्जन साथियों संग उसकी सराफा की दुकान में घुस आए अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। तीसरी घटना में थाना क्षेत्र के हड़हवा गांव के रहने वाले वरुण पांडेय ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उसके गांव के ही रहने वाले राजकुमार वर्मा छुट्टा जानवरों को खदेड़कर उसके खेत में कर रहे थे। जब उसने विरोध किया तो अपने दस साथियों संग मिलकर उसे लाठी-डंडे से मारपीटकर घायल कर दिया। मामले में वरुण पांडेय ने थाने में राजकुमार वर्मा समेत आठ लोगों के खिलाफ मारपीट, धमकी, बल्वा वा लॉकडाउन उल्लंघन तथा महामारी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष मोतीगंज ब्रम्हानंद सिंह ने बताया कि सभी मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कि अभियुक्त रामआशीष, राममिलन, राजकुमार, प्रदीप, रामलायक व विक्रम वर्मा को गिरफ्तार किया गया है।

