गोण्डा। जनपद के वजीरगंज थाना क्षेत्र में हुई मारपीट में एक महिला और उसकी बेटी व बेटे को चोटें आई हैं। पुलिस ने वादी की तहरीर पर केस दर्ज कर पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण के लिए चिकित्सालय भेजा है। चंदापुर के चैबेपुर निवासी विनोद मौर्या द्वारा दर्ज कराये गये केस के अनुसार रविवार सुबह पहले के विवाद को लेकर गांव के ही जोगिंदर मौर्या, पारस मौर्या, मनीष मौर्या व संदीप मौर्या निवासीगण उपरोक्त ने मिलकर वादी की माँ ललिता मौर्या व मेरे भाई और बहन को भद्दी-भद्दी गाली देते हुए मूंका, थप्पड़, लाठी-डन्डा व कुदाल से मारा पीटा है। जिससे वादी की मां और उसके भाई व बहन को काफी चोटें आईं हैं। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि वादी की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

