गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षो में हुई मारपीट में 9 घायल

Image SEO Friendly


कर्नलगंज-गोण्डा। चुनावी रंजिश को लेकर मंगलवार की देर शाम दो पक्षों के बीच जबरदस्त लाठियां चटकीं। इस मारपीट में दोनो पक्ष से 9 लोग घायल हो गये। जिनका डॉक्टरी परीक्षण करवाकर पुलिस ने दोनों पक्ष की तरफ से मुकदमा दर्ज किया है। घटना कोतवाली करनैलगंज अंतर्गत ग्राम कचनापुर की है। यहां के निवासी शशांक मोहन ने कोतवाली में तहरीर दिया है। जिसमे कहा गया है कि मंगलवार की रात्रि करीब 8 बजे वह बब्बू, अंकुर व राजेश के साथ ग्राम कुतुबपुर के मजरा भगहरिया निवासी बजरंगी दूबे के यहां तेरहवीं संस्कार में शामिल होने जा रहा था। वह बजरंग सिंह के घर के पास पहुंचा ही था कि चुनावी रंजिश को लेकर पहले से घात लगाये बैठे लोगों ने जान से मार देने की नीयत से लाठी डंडा आदि से उनके ऊपर हमला कर दिया। जिस पर हल्ला गुहार करते हुये चारो युवक भागने लगे। मगर आरोपी उन्हें दौड़ाते रहे। हल्ला गुहार सुनकर तमाम लोग पहुंच गये तब उनकी जान बची। तब तक उसके साथ अंकुर व बाबू चोटिल हो चुके थे। वही दूसरे पक्ष से नन्हे ने तहरीर दिया है। जिसमे कहा गया है कि मंगलवार की रात्रि करीब 8 बजे वह अपने दरवाजे पर बैठा था। उसी बीच चुनावी रंजिश को लेकर दबंग लाठी, डंडा आदि से लैस होकर पहुंचे और मारने लगे। जिसमे उसके साथ अलीमुद्दीन, मुजीब, साहेब आलम, तौफीक, कलाम चोटिल हो गये। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर कोतवाल व सीओ ने पहुंच कर जांच की तथा कई लोगों को हिरासत में भी लिया। कोतवाली के एसआई शिवशरन गौड़ ने बताया कि घायलों का डॉक्टरी परीक्षण कराते हुये मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

”go"