गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-वाह रे कौड़िया पुलिस, छेड़खानी का मामला 151 में बदला

 
Image SEO Friendly

गोण्डा। वाह रे पुलिस दुराचार की घटना को दोनों पक्षों का 151 कर पीड़ित पक्ष का मुंह बंद करने का प्रयास किया। जिसकी शिकायत जनपद के उच्चाधिकारियों से करते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की।  कौड़िया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत उसरैना के मजरा हरिलालपुरवा की एक महिला शुक्रवार को गाव मे एक वैवाहिक कार्यक्रम में गई हुई थी। पीड़ितानुसार वहीं से देर रात वापस आते समय गांव के ही कुछ लोगों ने उसे पास के गली मे अकेले पाकर उससे दुराचार करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर उसे मारा पीटा और गांव के लोग एकत्रित होते देख भाग गए। जिसकी शिकायत पीड़िता ने पुलिस से की। परंतु पुलिस अपने निजी स्वार्थ एवं राजनीतिक दबाव के चलते पीड़ित महिला के पति सहित दोनों पक्षों का 151के तहत कार्रवाई करते हुए पीड़ित महिला का मुंह बंद कर दिया। ऐसी स्थिति में ग्रामीणों ने रोष व्याप्त करते हुए इसकी शिकायत जनपद के उच्चाधिकारियों से करते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की।

दुराचार की शिकायत के 48 घंटे के बाद कौड़िया पुलिस ने दोनों पक्षों के एक एक व्यक्तियों का 151 के तहत कार्रवाई करते हुए अपने कार्यों की इतिश्री कर ली। जो गांव में पुलिस के ऐसी कार्य शैली के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कौड़िया से दूरभाष पर संपर्क किया गया। तो प्रकरण का नाम सुनते ही फोन काट दिए।

”go"