कर्नलगंज-गोण्डा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद तहसील करनैलगंज नगर इकाई के कार्यकर्ता कोरोना वैक्सीनेशन केंद्र हलधरमऊ पर वालेंटियर के रूप में सहयोग किया। जिसमें सभी को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रांत नेतृत्व द्वारा सभी कोविड- वैक्सीनेशन सेंटर पर सहयोग के लिए निर्देशित किया गया था। जिसके तहत एबीवीपी के सभी कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। जिसमें प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सूरज शुक्ला, तहसील संयोजक ओमप्रकाश तिवारी, नगर मंत्री अभिनव सिंह, अभय श्रीवास्तव, अंकुर प्रभात मौजूद रहे।

