अरबी के पत्ते अपने औषधीय गुणों और सुस्वादु व्यंजनों के लिए मशहूर हैं। अरबी का वैज्ञानिक नाम कोलोकेसिया एस्क्युलेंटा (Colocasia Esculenta) है। अमूमन इसकी खेती इसके कंद (जिसका उपयोग सब्जी की तरह होता है) के लिए की जाती है। इसके पत्ते खाने के लिए उपयुक्त होते हैं बशर्ते इनका उपयोग अच्छी तरह धो-उबालकर किया जाये। अरबी के पत्ते की सतह से एलर्जी हो सकती है और त्वचा पर जलन या खुजलाहट सी हो सकती है। कच्चे पत्ते खाना खतरे के खाली नहीं है इसलिए इससे कोई भी व्यंजन बनाने से पहले इसे उबाल लें।
अरबी के पत्तों के फायदे -
अरबी के पत्तों में विटामिन ए की मात्रा बहुत अधिक होती है। यदि एक कप अरबी के पत्ते का सेवन करें तो इससे आपकी दैनिक जरूरत के मुकाबले 100 प्रतिशत से भी अधिक विटामिन ए मिल जायेगा। इन पत्तियों में विटामिन सी और विभिन्न किस्म के विटामिन बी जैसे, थायमिन, राइबोफ्लेविन और फोलेट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा इन पत्तियों में मैंगनीज, तांबे, पोटैशियम, लौह और कैल्शियम की भी प्रचुर मात्रा पाई जाती है। एक कप अरबी के पत्ते में सिर्फ 35 कैलोरी होती है जबकि फाइबर की ठीक-ठाक मात्रा पाई जाती है और वसा बहुत कम होती है।
अरबी के पत्ते के फायदे रखें पाचन को बेहतर -
पकाने के बाद अरबी के पत्तों को पचाना बहुत आसान हो जाता है। ये पत्ते फाइबर से भरपूर होते हैं इसलिए पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में बहुत मददगार हैं। इनमें मौजूद फाइबर मल बढ़ाता है और आंतों की गतिविधियों को सामान्य बनाता है। इस तरह यह पाचन तंत्र की कुछ समस्याओं आईबीएस (इरिटेबल बोवेल सिंड्रोम) और कब्ज से बचाता है।इसके अलावा, अरबी के पत्तों में पाया जाने वाला प्राकृतिक फाइबर कोलन कैंसर का खतरा भी कम करने में लाभकारी साबित हो सकता है।
अरबी के पत्ते का सेवन बढ़ाएं आँखों की रोशनी -
अरबी के पत्तों में मौजूद विटामिन ए की भरपूर मात्रा आँखों समेत शरीर के अन्य अंगों के लिए बेहद फायदेमंद है। यह आँखों की रोशनी तेज बनाये रखने के साथ-साथ मायोपिया (निकट दृष्टि दोष), अंधापन और मोतियाबिंद जैसी आंखों की विभिन्न समस्याओं की रोकथाम में मदद करता है।
अरबी के पत्ते के गुण बचाएं कैंसर से -
यदि नियमित रूप से अरबी के ताजा बने व्यंजनों का सेवन किया जाए तो इससे कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से बचाव में मदद मिलती है। ऐसा अरबी में मौजूद विटामिन सी की प्रचुर मात्रा के कारण होता है। विटामिन सी एक तरह का शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो सर्दी-जुकाम जैसी सामान्य बीमारियों से लेकर कुछ किस्म के कैंसर तक से बचाव कर सकता है। यह विटामिन टेंडन, कार्टिलेज और लिगामेंट जैसे मजबूत संयोजी ऊतकों के विकास के लिए भी जरूरी होता है। यह प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है, चोटों को जल्दी ठीक करने में मदद करता है और तंत्रिका संचारकों तथा विभिन्न किस्म के हॉर्मोन के बीच संश्लेषण में मदद करता है।
अरबी के पत्ते के लाभ हाई कोलेस्ट्रॉल के लिए -
अरबी के पत्तों में कोलेस्ट्रॉल बिलकुल नहीं होता है जबकि वसा (फैट) मात्र एक प्रतिशत होती है। इसलिए, यदि आप उच्च कोलेस्ट्रॉल की समस्या से पीड़ित हैं और इसे प्राकृतिक तरीके से कम करना चाहते हैं तो यह आपके लिए बेहतरीन आहार है। अरबी के पत्तों में मौजूद मेथियोनीन और फाइबर, ट्राइग्लिसराइड को तोड़कर कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। इसलिए स्वस्थ रहना हो तो अपने भोजन में अरबी के पत्तों को नियमित रूप से शामिल करें।
अरबी के पत्ते खाने के फायदे स्वस्थ ह्रदय के लिए -
अरबी में संतृप्त वसा (सैचुरेटेड फैट) की मात्रा बहुत कम होती है। यही वजह है कि इसका सेवन हृदय के लिए फायदेमंद माना जाता है। अरबी में मौजूद फाइबर रक्त वाहिनियों में कोलेस्ट्रॉल और वसा जमा होने से रोकता है जबकि इसमें उपस्थित पोटैशियम रक्तचाप को सामान्य बनाए रखने में मदद करता है। यह रक्त में होमोसिस्टिन के स्तर को कम करता है और हृदय की समस्याओं और स्ट्रोक से बचाने में मदद करता है। इसलिए, यदि आप अपनी धमनियों को सख्त होने से रोकना चाहते हैं तो इस सब्जी का सेवन नियमित रूप से करें।
तारो रुट लीव्स फॉर प्रेगनेंसी -
गर्भवती महिलाओं को डॉक्टर एक महत्वपूर्ण विटामिन फोलेट के सेवन की सलाह देते हैं। सौभाग्य से, अरबी के पत्तों में यह विटामिन बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है। भ्रूण के स्वस्थ विकास के लिए फोलेट अनिवार्य विटामिन है। यह तंत्रिका ट्यूब दोष जैसे महत्वपूर्ण जन्म दोषों की रोकथाम करता है। इसके अलावा फोलेट, गर्भ की रक्षा और डीएनए संश्लेषण के लिए भी आवश्यक है। साथ ही यह भी दावा किया जाता है कि यह कोलन कैंसर (मलाशय कैंसर) और रेक्टल कैंसर (गुदा कैंसर) से बचाव में भी सहायक है।
अरबी के पत्तों के फायदे एनीमिया के लिए -
आयरन शरीर के लिए अनिवार्य खनिजों में से एक है क्योंकि यह आरबीसी (लाल रक्त कोशिकाएं) बनाने जैसी बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके अलावा यह शरीर के विभिन्न अंगों तक ऑक्सीजन पहुँचाने का काम करता है। एनीमिया (शरीर में आयरन की कमी) से पीड़ित लोगों को रोजाना अरबी या इसके पत्तों का सेवन करना चाहिए। इससे न सिर्फ आयरन की कमी पूरी होती है बल्कि थकान और कमजोरी से भी बचाव होता है।
अरबी के पत्ते का उपयोग करें झुर्रियों को दूर
अरबी में एक एमिनो एसिड, थ्रेओनिन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। यह कोलेजन और इलास्टिन बनने में मदद करता है और ये दोनों स्वस्थ त्वचा के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। इसलिए, नियमित रूप से अरबी और इसके पत्तों का सेवन झुर्रियां पड़ने बचाता है और साथ ही त्वचा को भी जवान बनाने में मदद करता है।
वजन कम करने में लाभकारी है अरबी के पत्ते -
आमतौर पर इन पत्तियों का सेवन वजन घटाने के लिए किया जाता है। ऐसा इसलिए कि इन पत्तों में कैलोरी बहुत कम होती है लेकिन इसके सेवन से आवश्यक पोषक तत्व प्राप्त हो जाते हैं।
अरबी के पत्तों के संभावित नुकसान -
- यदि अरबी के पत्तों को ठीक से पकाया नहीं जाए तो ये विषाक्त हो सकते हैं।
- कुछ लोगों को इसके सेवन एलर्जी हो सकती है। और यदि आप त्वचा पर पत्तियों का उपयोग कर रहे हैं, तो आपको सूजन भी हो सकती है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
- खुले घावों पर अरबी के पत्ते रखने से उसमें लाली आ सकती है और जलन तथा खुजली भी हो सकती है।


No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।