गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

स्ट्रेच मार्क्स हटाने के उपाय

Image SEO Friendly


स्ट्रेच मार्क्स बहुत ही भद्दे होते हैं और कभी कभी हमारे कपडे पहनने की चाह पर भी लगाम लगा देते हैं। ये बदसूरत दाग आमतौर पर पेट, जांघ और हाथों पर देखे जाते हैं। स्ट्रेच मार्क्स पड़ने के कई कारण होते हैं जैसे एकदम से वजन कम हो जाना या बढ़ जाना, शरीर के आकार में बदलाव आना, अनुवांशिक कारक, तनाव, गर्भावस्था में वजन बढ़ना आदि। जब त्वचा स्ट्रेच करती है तो त्वचा के कोलाजेन कमज़ोर पड़ने लगते हैं। जिसकी वजह से त्वचा पर फाइन लाइन्स दिखने लगती हैं, जिसे स्ट्रेच मार्क्स कहा जाता है। शुरू में स्ट्रेच मार्क्स रंग में लाल या गुलाबी होते हैं।

लेकिन इसमें आपको चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। क्योंकि स्ट्रेच मार्क्स के लिए बहुत से घरेलू उपाय है जो इन्हे कम करने में मदद करेंगे। घरेलू उपायों की मदद से आप नए या पुराने स्ट्रेच मार्क्स को दूर कर सकते हैं। घरेलू उपायों के इस्तेमाल से आप हफ्तों के अंदर ही देखने लगेंगे कि आपकी त्वचा पर भद्दी लाइन्स बहुत ही कम हो गयी हैं और धीरे धीरे गायब हो रही हैं।

स्ट्रेच मार्क्स को हटाने के उपाय में करें जैतून तेल का उपयोग -
सामग्री –
  • जैतून के तेल ।
विधि –
  • सबसे पहले तेल को गर्म कर लें।
  • फिर तेल को प्रभावित क्षेत्रों पर लगाएं और लगाने के बाद कुछ मिनट तक मसाज करें।
  • मसाज के बाद तेल को त्वचा पर ऐसे ही लगा हुआ रहने दें।
जैतून के तेल को इस्तेमाल कैसे करें –
  • इस प्रक्रिया को पूरे दिन में दो बार दोहराएं।
जैतून के तेल को इस्तेमाल करने के फायदे –
जैतून का तेल पोषक तत्वों, विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से समृद्ध होता है। ये त्वचा के लिए बेहद स्वस्थ होता है और त्वचा सम्बन्धी समस्याओं का इलाज करने में मदद करता है, जैसे स्ट्रेच मार्क्स। इसके सूजनरोधी गुण भी स्ट्रेच मार्क्स के लिए बहुत लाभदायक हैं।

स्ट्रेच मार्क्स हटाने के घरेलू नुस्खे हैं बादाम का तेल - 
सामग्री –
  • एक या दो चम्मच बादाम का तेल। 
  • कुछ बूँदें आवश्यक तेल की।
विधि –
  • सबसे पहले बादाम के तेल में अपने पसंदीदा आवश्यक तेल को मिलाएं।
  • अच्छे से मिश्रण को मिलाने के बाद इसे कुछ सेकेण्ड के लिए गर्म होने को रख दें।
  • गर्म होने के बाद मिश्रण को स्ट्रेच मार्क्स पर लगा लें।
  • इसके बाद कुछ मिनट तक मसाज करें और सूखने के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
बादाम के तेल को इस्तेमाल कैसे करें –
  • इस प्रक्रिया को पूरे दिन में दो बार दोहराएं।
बादाम के तेल को इस्तेमाल करने के फायदे –
बादाम के तेल में विटामिन ई और अन्य आवश्यक पोषक तत्व होते हैं जो त्वचा को पोषित करते हैं और उसका तेज़ी से इलाज करते हैं। ये साबित हो चूका है कि ये मिश्रण दाग को दूर करता है, त्वचा को मुलायम बनाता है और रंगत को सुधारता है।

स्ट्रेच मार्क्स हटाने का तरीका है बेबी तेल - 
सामग्री –
  • बेबी ऑयल।
विधि –
  • गर्म पानी से नहाने के बाद अपनी त्वचा को अच्छे से सूखा लें और फिर प्रभावित क्षेत्र पर बेबी तेल को लगाएं।
  • लगाने के बाद त्वचा पर मसाज करें जिससे तेल अच्छे से अवशोषित हो जाए।
  • फिर प्राकृतिक तरीके से तेल को सूखने दें।
बेबी तेल को इस्तेमाल कैसे करें –
  • इस तेल का इस्तेमाल रोज़ाना नहाने के बाद करें।
बेबी तेल को इस्तेमाल करने के फायदे –
बेबी तेल में कई पोषक तत्व होते हैं जो त्वचा को पोषण देते हैं और उन्हें कोमल और मुलायम बनाते हैं। ये भविष्य में होने वाले स्ट्रेच मार्क्स से बचाता है।

स्ट्रेच मार्क्स हटाने का नुस्खा है बेकिंग सोडा - 
सामग्री –
  • एक चम्मच बेकिंग सोडा। (और पढ़ें - बेकिंग सोडा के लाभ)
  • एक नींबू का जूस।
  • क्लिंग रेप।
विधि –
  • सबसे पहले बेकिंग सोडा को नींबू के जूस के साथ मिला दें जिससे कि एक पेस्ट तैयार हो सके।
  • अब इस पेस्ट को प्रभावित क्षेत्रों पर लगाएं और फिर क्लिंग रेप से उस क्षेत्र को ढक दें।
  • 20 से 30 मिनट के लिए इसे ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें।
  • अब रेप को हटा लें और फिर उस क्षेत्र को गर्म पानी से साफ़ कर लें।
बेकिंग सोडा को इस्तेमाल कैसे करें –
  • तेज़ी से स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए इस उपाय को रोज़ाना आजमाएं।
बेकिंग सोडा को इस्तेमाल करने के फायदे –
बेकिंग सोडा त्वचा को एक्सफोलिएट करता है और मृत कोशिकाओं को हटाता है जिससे स्ट्रेच मार्क्स हल्के होने लगते हैं।

टी ट्री तेल से करें पेट के निशान हटाने के उपाय - 
सामग्री –
  • चार से पांच बूँद टी ट्री तेल की। (और पढ़ें - टी ट्री ऑयल के फायदे और नुकसान)
  • एक या आधा चम्मच जैतून का तेल या नारियल का तेल।
विधि –
  • सबसे पहले दोनों मिश्रण को एक साथ मिला लें।
  • अब इस मिश्रण को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाने के बाद मसाज करें।
  • तब तक अच्छे से मसाज करें जब तक त्वचा पर ये मिश्रण अवशोषित न हो जाये।
  • फिर इसे ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें।
टी ट्री तेल को इस्तेमाल कैसे करें –
  • इस उपाय को पूरे दिन में दो बार दोहराएं।
टी ट्री तेल को इस्तेमाल करने के फायदे –
टी ट्री तेल के लाभ तो कई हैं। लेकिन ज़्यादातर लोग ये नहीं जानते कि ट्री तेल के इस्तेमाल से स्ट्रेच मार्क्स और दाग गायब हो जाते हैं। इसमें सूजनरोधी गुण पाए जाते हैं जो इस समस्या का इलाज करने में प्रभावी है।

स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के लिए है आर्गन तेल लाभदायक - 
सामग्री –
  • आर्गन तेल 
विधि –
  • इस तेल को हाथों में लेकर स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं।
  • लगाने के बाद कुछ मिनट तक मसाज करें।
  • फिर त्वचा को पानी से न धोएं या पोछे नहीं।
आर्गन तेल को इस्तेमाल कैसे करें –
  • स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के लिए इस उपाय को पूरे दिन में दो बार दोहराएं।
आर्गन तेल को इस्तेमाल करने के फायदे –
ऑर्गन तेल को ज़्यादातर कॉस्मेटिक उत्पादों में इस्तेमाल किया जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं और ये विटामिन ई से समृद्ध होता है। ये त्वचा को पोषित करता है और इसका इलाज करने में मदद करता है। इसी के साथ ये दाग और स्ट्रेच मार्क्स को भी कम करता है।

नींबू से करें स्ट्रेच मार्क्स हटाने के घरेलू उपाय - 
सामग्री –
  • एक या दो चम्मच ताजा नींबू  का जूस 
विधि –
  • सबसे पहले नींबू के जूस को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं।
  • दस मिनट तक इसे लगाकर ऐसे ही मसाज करते रहें और तब तक करें जब तक नींबू का जूस अवशोषित न हो जाए।
  • फिर गर्म पानी से त्वचा को धो लें।
  • इसके बाद त्वचा पर मॉइस्चराइज़र लगाएं।
  • इसके अलावा आप एक चम्मच नींबू के जूस में में एक या दो चम्मच बेसन मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर सकते हैं। और फिर उस पेस्ट को प्रभावित क्षेत्र पर लगा लें। दस मिनट तक उसे ऐसे ही सूखने दें और फिर गर्म पानी से त्वचा को धो लें।
नींबू को इस्तेमाल कैसे करें –
  • इस उपाय को पूरे दिन में एक या दो बार दोहराएं।
नींबू को इस्तेमाल करने के फायदे –
नींबू का जूस स्ट्रेच मार्क्स को कम करने का एक और प्रभावी उपाय है। नींबू का जूस प्राकृतिक रूप से एसिडिक है, जो कि स्ट्रेच मार्क्स, मुहांसो के दाग और अन्य दाग का इलाज करने में और उसे दूर करने में मदद करता है।

पेट के निशान मिटाने के उपाय में करें सेब के सिरके का उपयोग - 
सामग्री –
  • एक कप सेब का सिरका। 
  • एक स्प्रे बोतल।
विधि –
  • सबसे पहले स्प्रे बोतल में सेब के सिरके को दाल दें।
  • फिर रात को सोने से पहले स्ट्रेच मार्क्स पर उस बोतल को स्प्रे करें।
  • फिर सूखने के लिए उसे ऐसे ही छोड़ दें।
  • अब अगली सुबह अच्छे से त्वचा को साफ़ कर लें इसके बाद मॉइस्चराइज़र का इस्तेमाल करें।
सेब के सिरके को इस्तेमाल कैसे करें 
  • इस प्रक्रिया को रात को सोने से पहले दोहराएं।
  • सेब के सिरके को इस्तेमाल करने के फायदे –
  • सेब का सिरका एसिटिक और मलिक एसिड (malic acid) से समृद्ध होता है जो दाग को कम करने में मदद करता है।
स्ट्रेच मार्क्स को हटायें हल्दी से - 
सामग्री –
  • एक चम्मच हल्दी पाउडर। 
  • एक चम्मच ताज़ा क्रीम या दही।
विधि –
  • सबसे पहले हल्दी को क्रीम या दही के साथ मिला दें जिससे कि एक पेस्ट तैयार हो सके।
  • अब इस पेस्ट को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं और 10 से 15 मिनट के लिए इसके सूखने का इंतज़ार करें।
  • फिर त्वचा को गर्म पानी से धो लें और फिर मॉइस्चराइज़र लगा लें।
हल्दी को इस्तेमाल कैसे करें –
  • स्ट्रेच मार्क्स को खत्म करने के लिए इस पेस्ट को पूरे दिन में दो बार दोहराएं।
हल्दी को इस्तेमाल करने के फायदे –
स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा दिलाने में हल्दी बहुत ही अच्छा तरीका है। हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट, सूजनरोधी और त्वचा को निखारने के गुण मौजूद होते हैं। रोज़ाना हल्दी के इस्तेमाल से आपको कुछ ही हफ्तों में फर्क दिखाई देने लगेगा।

स्ट्रेच मार्क्स कम करने के उपाय करें जोजोबा तेल से - 
सामग्री –
  • शुद्ध जोजोबा तेल 
विधि –
  • सबसे पहले जोजोबा तेल की कुछ बूँदें लें और फिर उसे स्ट्रेच मार्क्स पर लगा लें।
  • अब कुछ मिनट तक मसाज करें और फिर मसाज के बाद तेल को त्वचा पर ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें।
जोजोबा तेल को इस्तेमाल कैसे करें –
  • इस तेल को पूरे दिन में दो या तीन बार दोहराएं।
जोजोबा तेल को इस्तेमाल करने के फायदे –
जोजोबा तेल में सूजनरोधी और त्वचा का इलाज करने के गुण मौजूद होते हैं। जब आपको स्ट्रेच मार्क्स दिखाई देने शुरू हो जाएँ तो तभी इस तेल का इस्तेमाल करना शुरू कर दें। इससे स्ट्रेच मार्कस को रोकने में मदद मिलेगी। ये त्वचा को पोषित करता है और उसका इलाज करता है और नई स्वस्थ कोशिकाओं को उत्तेजित करता है।

स्ट्रेच मार्क्स ट्रीटमेंट करें शिया बटर से - 
सामग्री –
  • शिया बटर।
विधि –
  • सबसे पहले शिया बटर लें।
  • अब उसे अपने प्रभावित क्षेत्रों पर लगाएं।
  • लगाने के बाद इसे ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें।
शिया बटर को इस्तेमाल कैसे करें –
  • पूरे दिन में कई बार इस प्रक्रिया को दोहराने की कोशिश करें।
शिया बटर को इस्तेमाल करने के फायदे –
त्वचा पर मॉइस्चराइज़िंग के अलावा, शिया बटर में एन्टिओक्सीडेंट और सूजनरोधी गुण भी मौजूद होते हैं। इस उपाय को रोज़ाना इस्तेमाल करने से त्वचा स्वस्थ होगी और खराब हुई कोशिकाएं ठीक होंगी।

स्ट्रेच मार्क्स को हटाने का उपाय है एलो वेरा जेल - 
सामग्री –
  • ताजा एलोवेरा जेल
  • पांच बिटामिन ए कैप्सूल्स
  • 10 बिटामिन ई कैप्सूल्स
विधि –
  • सबसे पहले एलो वेरा से उसका जेल निकाल लें और अब जेल में विटामिन ए और विटामिन ई के कैप्सूल्स में मौजूद तेल को भी मिलाएं।
  • अब इस मिश्रण को अच्छे से मिला दें और अब इसे त्वचा पर लगाएं।
  • लगाने के बाद अच्छे से मसाज करें और तब तक करें जब तक ये मिश्रण अच्छे से अवशोषित न हो जाए।
  • त्वचा को पानी से न धोएं।
  • आप सिर्फ एलो वेरा जेल को भी त्वचा पर लगा सकते हैं। 15 मिनट के लिए जेल को त्वचा पर ऐसे ही लगा हुआ रहने दें और फिर त्वचा को गुनगुने पानी से धो दें।
एलो वेरा जेल को इस्तेमाल कैसे करें –
इस उपाय को पूरे दिन में एक या दो बार दोहराएं और तब तक दोहराएं जब तक स्ट्रेच मार्क्स पूरी तरह से चले ना जाएँ।

एलो वेरा जेल को इस्तेमाल करने के फायदे –
एलो वेरा जेल शरीर के लिए बहुत ही बेहतरीन जड़ी बूटी है, खासकर त्वचा के लिए। ये त्वचा को आराम देता है और इलाज करने की प्रक्रिया में तेज़ी लाता है। ये इसलिए क्योंकि इसके ग्लुकोमन्नान और गिबेरेल्लिन गुण कोलाजेन को बढ़ाते हैं और स्ट्रेच मार्क्स को दूर करते हैं। इसमें आवश्यक विटामिन, खनिज और एन्ज़ाइम्स होते हैं जिनमे एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं।

विक्स वेपोरब से करें स्ट्रेच मार्क्स हटाने के घरेलू नुस्खे - 
सामग्री –
  • विक्स वेपोरब
  • क्लिग रेप

विधि –
  • सबसे पहले थोड़ी मात्रा में उँगलियों पर विक्स वेपोरब लें।
  • फिर इसे प्रभावित क्षेत्रों पर लगाएं और लगाने के बाद एक या दो मिनट तक मसाज करें।
  • फिर उस क्षेत्र को क्लिंग रेप की मदद से ढक दें और रातभर के लिए उसे ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें।
विक्स वेपोरब को इस्तेमाल कैसे करें –
  • इस उपाय को हर रात को दोहराएं जब तक स्ट्रेच मार्क्स चले नहीं जाते।
विक्स वेपोरब को इस्तेमाल करने के फायदे –
विक्स वेपोरब आवश्यक तेल से बना होता है जैसे नीलगिरी तेल, तारपीन तेल और सीडर (cedar) की पत्तियों के तेल से। इसमें कपूर और पेट्रोलाट्म  भी मिला होता है। ये सभी त्वचा को मॉइश्चराइज़ करने में मदद करते हैं और उन्हें मुलायम बनाते हैं। लेकिन अभी तक इस उपाय को इस्तेमाल करने का कोई वैज्ञानिक तथ्य पता नहीं चल पाया है। पर तब भी महिलाओं को इसके इस्तेमाल से 60% से 80% तक फर्क देखने को मिलेगा है।

स्ट्रेच मार्क्स दूर करने का उपाय है अरंडी का तेल - 
सामग्री –
  • अरंडी के तेल
विधि –
  • सबसे पहले अरंडी के तेल को गर्म कर लें।
  • फिर इस तेल से स्ट्रेच मार्क्स पर 15 से 20 मिनट तक मसाज करें।
अरंडी का तेल को इस्तेमाल कैसे करें –
  • इस प्रक्रिया को रोज़ाना रात को सोने से पहले दोहराएं।
अरंडी का तेल को इस्तेमाल करने के फायदे –
अरंडी का तेल त्वचा की बीमारियाँ और झड़ते बालों का इलाज तेज़ी से करता है। इसमें रिसिनोलिक एसिड होता है, जो कि त्वचा को कंडीशनिंग करता है और स्ट्रेच मार्क्स का इलाज करता है और उन्हें हल्का करने में मदद करता है।
विटामिन ई तेल से स्ट्रेच मार्क्स को हटायें - 
सामग्री –
  • बिटामिन ई के कैप्सूल्स
विधि –
  • सबसे पहले कैप्सूल्स को काट लें जिससे उसके अंदर का तेल निकल आये।
  • अब इस तेल को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं और कुछ मिनट तक मसाज करें।
  • मसाज करने के बाद इसे ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें। 
  • इसके अलावा आप रोज़ाना विटामिन ई के कैप्सूल्स भी खा सकते हैं।
विटामिन ई तेल को इस्तेमाल कैसे करें –
  • इस उपाय को पूरे दिन में एक या दो बार दोहराएं।
विटामिन ई तेल को इस्तेमाल करने के फायदे –
विटामिन ई को आमतौर पर क्रीम और लोशन में इस्तेमाल किया जाता है जिससे दाग और स्किन एजिंग से बचा जा सके। इसके सूजनरोधी और एन्टिओक्सीडेंट गुण त्वचा को पोषण देते हैं, उन्हें स्वस्थ बनाते हैं साथ ही दाग और स्ट्रेच मार्क्स का इलाज करने की प्रक्रिया में भी मदद मदद करते हैं। ये सूरज की किरणों से भी आपको सुरक्षित रखता है।




”go"