गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

हनीमून क्या है, कैसे मनाते हैं और मनाने का तरीका व टिप्स

Image SEO Friendly


शादी के बाद नव दंपत्ति का कुछ दिनों के लिए एक दूसरे के साथ अकेले समय बिताने के लिए यात्रा पर जाने को हनीमून कहा जाता है। इस दौरान नव दंपत्ति एक दूसरे को अच्छी तरह से जान और समझ पाते हैं। इस समय ही दोनों के बीच में प्रेम और आपसी सहयोग की भावना उत्पन्न होती है। नव दंपत्ति को इस दौरान एंकात मिलने से उनको एक दूसरे के साथ शारीरिक संबंध बनाने में आसानी होती है। यह प्रथा पश्चिमी देशों से भारत में आई है। 

हनीमून को लेकर सभी के मन में ढेरों सवाल रहते हैं। शादी के बाद महिला व पुरुष दोनों ही इस दिन को लेकर खासे उत्साहित होते हैं। इतना ही नहीं वह इस दिन को खास बनाने के लिए शादी के काफी समय पहले से ही ढेरों तैयारियों में भी जुट जाते हैं।

इस लेख में आगे आपको बताया गया है कि हनीमून का मतलब क्या होता है, हनीमून मनाने के तरीके, हनीमून के दौरान क्या करें, हनीमून नाईट के लिए सुझाव और हनीमून के लिए टिप्स।

हनीमून का मतलब क्या होता है - 

शादी के बाद जब नव दंपत्ति पहली बार किसी जगह पर घूमने जाते हैं, तो उसको ही हनीमून कहा जाता है। शादी के बंधन में बंधने के बाद नवदंपत्ति एक दूसरे के साथ सहज होने के उद्देश्य से किसी स्थान पर घूमने जाते हैं। इससे वह दोनों ही एक-दूसरे को अच्छी तरह से समझ पाते हैं और अपनी शादीशुदा जिंदगी को आगे बढ़ाते हैं। हनीमून से ही नवदंपत्ति के प्यार भरे रिश्ते की शुरूआत होती है। एंकात में कुछ समय के लिए एक दूसरे के साथ रहने से महिला व पुरुष दोनों के मन में भावनात्मक और शारीरिक जुड़ाव उत्पन्न होता है।

ब्रिटेन में 19वीं शताब्दी में नवविवाहित जोड़े का शादी के ठीक बाद छुट्टियों पर जाने की परंपरा की शुरुआत हुई। इसके बाद यह पंरपरा धीरे-धीरे पूरे यूरोप में फैलने लगी। उस समय इसके लिए "होनी मून" शब्द का प्रयोग किया जाता था। पहले हनीमून शादी संपन्न होने के बाद पहली रात से ही शुरु हो जाया करता था। इसमें नवदंपत्ति शादी के तुरंत बाद ही यात्रा के लिए निकल जाया करते थे, लेकिन 21वीं शताब्दी में इसका रूप बदल गया है। शादी की तैयारियों और कामों में दूल्हा और दुल्हन दोनों ही इतना थक जाते हैं कि वह कुछ दिनों तक आराम करने के बाद ही हनीमून पर जाना पसंद करते हैं।

हनीमून मनाने के तरीके - 

हनीमून शादीशुदा जोड़ों के जीवन का एक महत्वपूर्ण पल होता है। इसमें नवदंपत्ति कुछ दिनों के लिए किसी जगह पर घूमने के लिए जाते हैं। इसमें नवदंपत्ति एक दूसरे के करीब आ पाते हैं। हनीमून की तैयारी या योजना बनाते समय आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि होटल के रूम में समय बिताने की जगह आपको कहीं बाहर धूमने भी जाना चाहिए।

नीचे हनीमून के तरीकों को विस्तार से बताया जा रहा हैं -

मसाज से शुरुआत करें –
हनीमून की जगह पर पहुंचने के बाद आपको यात्रा से थकान हो जाती है। इस थकान को दूर करने के लिए आपको आपने हनीमून की शुरूआत मसाज से करनी चाहिए। इसके लिए आप दोनों को ही "कपल मसाज" लेनी चाहिए (दोनों पति-पत्नी एक साथ एक कमरे में मसाज करवाएं)। इससे आपको आराम मिलेगा और आपका मूड प्यार और आगे के रोमांच के लिए तैयार हो पाएगा। 

अपने कमरे में एक दूसरे के साथ समय बिताएं – 
हनीमून के पहले एक-आद दिन आप बस एक-दूसरे के साथ अपने कमरे में ही समय बिताएं। आप खाना भी बाहर जाकर खाने की बजाय होटल के कमरे में ही मंगवा लें। इस दौरान आपको कुछ ऐसी चीज खाने में मंगवानी चाहिए जो आपके मूड को रोमांटिक बना दें, जैसे चॉकलेट, स्ट्रॉबेरी और अगर आप वाइन पीते हैं, तो वह भी मंगवा सकते हैं। अगर आप अपने साथी की पसंद जानते हैं, तो उनकी पसंद का खाना भी मंगवा सकते हैं।
     
किसी कामुक किताब को पढ़ें –
हनीमून के लिए आप एक कामुक किताब अपने साथ ले जाएँ। इस किताब को फिर दोनों साथ पढ़ें या एक पार्टनर दूसरे को किताब पढ़ कर सुना सकता है। इससे आप अपने हनीमून के लिए तैयार होते हैं और आपके दिमाग में हनीमून के लिए नए रोमांचकारी विचार आते हैं। ऐसा करने से आप दोनों ही हनीमून के लिए सही मूड में आ जाएंगे और आगे आने वाले रोमांटिक पलों के लिए तैयार हो जाएंगे।

केवल साथी पर ही सारा ध्यान केंद्रित करें –
हनीमून पर आप अपनी सामाजिक दुनिया के बारे में भूल जाएँ और केवल एक दूसरे पर ही अपना पूरा ध्यान केंद्रित करें। आप क्या कर रहें हैं, इन बातों को आप एक दूसरे तक ही सीमित रखें और फेसबुक इत्यादि पर शेयर करने के लिए उतावले न हों। इस समय आपको दोस्तों से बात करने या सोशल नेटवर्किंग साइट पर सक्रिय रहने से ज्यादा केवल अपने साथी के बारे में ही सोचना चाहिए। यह पल आपकी जिंदगी के खास पल होते हैं, इसमें आप अपनी निजीता को बनाएं रखें। इस समय एक दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं और बार-बार मोबाइल फोन पर व्यस्त होने से बेहतर होगा कि आप मोबाइल को कुछ समय के लिए स्विच ऑफ कर दें। 
     
कुछ नया करने का प्रयास करें –
साथी के साथ की समुद्र के किनारे दिन बिताने से बेहतर होगा कि आप कोई एडवेंचर स्पोर्ट्स ट्राई करें, जैसे कि ट्रैकिंग (किसी छोटी पहाड़ी की चोटी तक पैदल जाना)। अगर आपको एडवेंचर स्पोर्ट्स से दर लगता है तो आप किसी ऐसी जगह जाएं जहां आप दोनों ही कुछ नया और रोमांचकारी महसूस करें। इस समय आप कुछ ऐसी जगह घूमने का प्रयास करें जहां पर आप दोनों एक दूसरे की सहायता करते हुए आगे बढ़े। इससे आप दोनों में आपसी तालमेल भी बढ़ेगा और एक दूसरे के करीब होने से आप प्यार का भी अहसास कर पाएंगे। 
     
उगते हुए सूर्य को साथ में देखें –
हनीमून पर आप दोनों किसी सुबह जल्दी उठकर उगते हुए सूर्य को देखें। यह भी आपके लिए एक रोमांटिक अनुभव होगा। साथ ही सूर्य की पहली किरण आपको नए जीवन के लिए उत्साहित करेगी।


हनीमून के दौरान क्या करें -

हनीमून के दौरान आपको वो सभी चीजें करनी चाहिए जो आपको पूरी जिंदगी  बन जाएँ। हनीमून के हर पल को खुशनुमा बनायें। इस बात को ध्यान में रखते हुए आप के लिए नीचे कुछ उपयोगी सुझाव दिए जा रहे हैं -

साथ में डांस करें –
डांस खुशी को इजहार करने का सरल उपाय होता है। इसके लिए आपको अपने होटल के पास ही कोई डिस्को या डांस फ्लोर के बारे में पता करना होगा। शाम होते ही आप दोनों इस जगह पर जाकर दिल खोलकर साथ में डांस करें। इस बात का भी ध्यान दें कि यह जगह न तो ज्यादा भीड़-भाड़ वाली हो और न ही ज्यादा एकांत हो। एकांत और भीड़-भाड़ दोनों ही जगहों पर आपको डांस करने में झिझक महसूस होगी। इसके अलावा ज्यादा देर तक बाहर न रहें, रात ज्यादा होते ही आप अपने रूम पर आ जाएं। 
     
हर रोज नए अंतर्वस्त्रों को पहनें –
हनीमून पर जानें से पहले दूल्हा व दुल्हन दोनों को ही अपने लिए अंतर्वस्त्र (जिसे अंग्रेजी में लॉन्जरे कहते हैं; lingerie) खरीद लेने चाहिए। हनीमून में जितने भी दिन बाहर रहें कोशिश करें कि हर रोज नए अंतर्वस्त्र पहनें। महिलाओं को इस समय नए फैशन के अनुसार अंतर्वस्त्र खरीदने चाहिए। इस समय महिलाओं के अंतर्वस्त्र भी पुरुषों के मन में उत्तेजना जागृत करने में सहायक होते हैं। 
     
माहौल को रोमांटिक बनाएं –
ध्यान दें कि हनीमून पर आप एक दूसरे के साथ प्यार भरी बातें करने आएं हैं। एक दूसरे के साथ करीबियां बढ़ाने आएं हैं। इस दौरान प्यार को बढ़ाने के लिए आपको अपने होटल के रूम को सुहागरात की तरह सजाएँ। मोमबत्तियों, गुलाब की पंखुड़ियां और खुशबू से आप अपने रूम को रोमांटिक माहौल प्रदान कर सकते हैं। यह माहौल आपको एक दूसरे के करीब लाने का काम करता है। ​(और पढ़ें - लंबे समय तक सेक्स करने का तरीका)
     

हनीमून को लेकर कोई विचार हो तो साथी के साथ शेयर करें –

आपके मन में अपने हनीमून को लेकर कई तरह के विचार हो सकते हैं। इस तरह के विचार आपके साथी के मन में भी हो सकते हैं। ऐसे में आप दोनों को एक-दूसरे से बात करके हनीमून को लेकर सभी विचारों का आदान प्रदान करना चाहिए। इससे आप समझ पाएंगे कि आपका साथी हनीमून में आप से क्या उम्मीद रखता है।
     
प्राइवेट डिनर (Private dinner) करें –
हनीमून पर आप अपने साथी के साथ प्राइवेट डिनर की योजना बनायें। प्राइवेट डिनर में समुद्र के किनारे या किसी एकांत जगह पर रात के खाने का प्रबंध किया जाता है। इस दौरान आप और आपका साथी ही होते हैं। हनीमून के दौरान यह भी एक यादगार पल होता है।  प्राइवेट डिनर के प्रबंध के लिए आप अपने होटल से बात कर सकते हैं।
   

हनीमून नाईट के लिए सुझाव - 

हनीमून को लेकर अक्सर महिलाओं और पुरुषों दोनों को ही घबराहट होती है। इस स्थिति में आपको अपने मन के डर को दूर करने के लिए अपने साथी से बात करनी चाहिए। इस मौके पर आप अपनी आशाओं और डर के बारे में भी बात करें।

यदि महिला गर्भावस्था को रोकना चाहती हैं, तो उनको भी अपने साथी के साथ सुरक्षित सेक्स के बारे में खुलकर बात करनी चाहिए। यदि महिला के मन में शादी को लेकर कई तरह के प्रश्न उठ रहें हैं तो वह इन प्रश्नों के उत्तर के लिए काउंसिलिंग भी ले सकती हैं। हनीमून पर आने के बाद महिला व पुरुष दोनों को ही सेक्स आदि विषय पर बात करने से शर्माना नहीं चाहिए।

हनीमून नाईट के लिए कुछ अन्य सुझाव -

संभोग के दौरान कैसे बात करें -
किसी भी व्यक्ति के द्वारा संभोग के दौरान बात करने की कला को सीखना बेहद महत्वपूर्ण होता है। हनीमून नाईट में पहली बार संभोग करने वाली महिला या पुरुष का शांत रहना स्वाभाविक है। मगर संभोग से पहले साथी से कुछ प्यार भरी बातें करना आपको दोनों को ही सहज बना देती है। इस दौरान आपको अपने साथी से जानना चाहिए कि उसको क्या अच्छा लगता है और आपको अपने मन की बात भी अपने साथी को बतानी चाहिए। संभोग के दौरान आप जो भी करना चाहते हैं, साथी से पूछकर करना ही सही होता है। इस समय दोनों को ही एक दूसरे की इच्छाओं का मान रखना चाहिए, इससे आप संभोग को बेहद खास बना सकते हैं।
     
दर्द से बचने के लिए ल्युब्रिकेंट का इस्तेमाल करें -
संभोग करते समय योनि में दर्द होना आम बात है। इस दर्द को कम करने के लिए आपको किसी अच्छे ल्युब्रिकेंट का इस्तेमाल करना चाहिए। ग्लीसरीन का इस्तेमाल न करें इससे यीस्ट संक्रमण होने का खतरा रहता है। अगर आप ल्युब्रिकेटेड कंडोम का प्रयोग कर रहें हैं तो अतिरिक्त ल्युब्रिकेंट आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकता है। 
     
हनीमून को लेकर पुरुषों के मन का डर -
हनीमून नाईट को लेकर महिलाओं की तरह की पुरुषों के मन में भी डर होता है। पुरुषों को अपने लिंग की उत्तेजना को लेकर कई तरह की शंकाएं होती है। अगर आप इस समय सही तरह से उत्तेजित नहीं हो पाते हैं तो भी आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है। ऐसे में आप फोरप्ले, किस (चुंबन) या किसी अन्य तरह के खेल से साथी को संतुष्ट करने की कोशिश कर सकते हैं। इस समय संभोग से ज्यादा आप प्रेम पर ध्यान दें। कई अन्य तरीकों से भी आप अपने साथी को खुश कर सकते हैं। 
     
आत्मविश्वास को बनाएं रखें -
महिला और पुरुष दोनों को ही इस दौरान अपने आत्मविश्वास को बनाए रखना चाहिए। आप कैंडल, गुलाब और खुशबू से माहौल को रोमांटिक बना सकते हैं। ऐसा माहौल हनीमून नाईट में आपके आत्मविश्वास को बनाए रखने में मदद करता है।

हनीमून के टिप्स -

आपके हनीमून को खुशनुमा और रोमांचकारी बनाने के लिए आपको कुछ टिप्स बताए जा रहें हैं -


शादी से पहले ही योजना तैयार कर लें –
शादी की बात तय होने पर या शादी के कुछ दिनों पहले ही दूल्हा व दुल्हन को हनीमून की योजना तैयार करने के लिए आपस में बात करनी चाहिए। इससे आप दोनों ही अपने हनीमून को यादगार बना सकते हैं।
     
पूरी योजना बनाएं –
हनीमून के टिप्स में यह एक बेहद जरूरी सुझाव माना जाता है। हनीमून पर किसी जगह घूमने जाने से पहले आपको अपनी पूरी योजना तैयार करनी चाहिए। इससे आप हनीमून की जगह पर पहुंचकर आगे की योजना को तैयार करने में समय की बर्बादी न करते हुए, हर पल का आनंद ले पाएंगे। 

उतावलापन ना दिखाएं –
हनीमून पर आप दोनों ही उतावलापन ना दिखाएं। बेशक आप दोनों को ही हनीमून को लेकर काफी उत्सुकता हो, पंरतु इस समय किसी के भी उतावलेपन से दूसरे साथी को असहजता हो सकती है। इसके लिए आप हनीमून से पहले ही इस विषय पर बात कर लें, ताकि संभोग के दौरान किसी भी साथी को परेशानी महसूस न हो। 
     
शरीर की सफाई पर ध्यान दें –
हनीमून में ज्यादा सेक्स करने से कई महिलाओं को यूरिन इंफेक्शन हो जाता है। शादी के तनाव से महिलाओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता पहले से ही कमजोर हो चुकी होती है। ऐसे में महलीओं को पहले अपने शरीर को सामान्य स्थिति में लाना चाहिए, उसके बाद ही हनीमून पर जाना चाहिए। इसके अलावा संभोग के बाद पेशाब जरूर जाएं और भरपूर मात्रा में पानी भी जरूर पीएं। 
     
हनीमून के पलों को याद रखें –
आपका हनीमून बेहद ही खास पल होता है। इस दौरान जो पल आपको सबसे ज्यादा अच्छे लगें उनको याद रखें और उन्हीं खुशनुमा पलों को दोबारा महसूस करने के लिए आप घर पर भी वैसा ही करने का प्रयास करें। इससे दंपत्ति के रिश्ते में मजबूती आती है।  


No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।

”go"