अनार छोटे-छोटे पत्तों वाला एक पौधा है जिसकी शाखाएं फैली हुई होती है। अनार का स्वाद मीठा होता है और इसमें गहरे रंग के बीज होते हैं। अनार के कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। न केवल इसका फल उपयोगी होता है, बल्कि इसका छिलका, बीज, जड़, पत्तियां भी लाभकारी होती है।
इस लेख में अनार के पत्तों के लाभ के बारे में बताया गया है। जिस प्रकार से अनार का सेवन लाभकारी है, उसी तरह इसके पत्ते भी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। तो आइये जानते हैं इससे होने वाले फायदों के बारे में -
अनार के पत्ते के फायदे करें अनिद्रा का इलाज -
अनिद्रा का इलाज करने के लिए, आप अनार के पत्तों का सेवन करके लाभ उठा सकते हैं। अनिद्रा का इलाज करने के लिए अनार एक शानदार जड़ी बूटी है। 3 ग्राम अनार की पत्तियों को पीसकर, 200 मिलीलीटर पानी के साथ उबाल लें और तब तक उबाल लें जब तक पानी एक चौथाई न रह जाए। और सोने से पहले इस मिश्रण को पिएं।
अनार के पत्ते के लाभ पेट दर्द में -
अनार के पत्ते के स्वास्थ्य लाभों में से एक है पाचन प्रक्रिया में मदद करना। पेट दर्द जैसी पाचन से जुडी समस्याओं का इलाज करने के लिए अनार की पत्तियों से बनी चाय का सेवन किया जाता है। आप अनार के पत्तों से बने कैप्सूल का भी सेवन कर सकते हैं।
अनार के पत्ते का उपयोग करे दस्त के लिए -
यह उन लोगों के लिए बहुत ही अच्छा उपाय है जिन्हें दस्त की समस्या है। और अनार के पत्तों के रस से आपको इस समस्या से निजात मिल सकता है। अनार के साथ, अनार के पत्तों का रस पीने से खसरा और आंतों की समस्याओं जैसे दस्त के इलाज में मदद मिलती है। अनार के पत्तों का रस बहुत उपयोगी होता है क्योंकि अनार के पत्तों में कई एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं।
पोमेग्रेनेट लीव बेनिफिट्स फॉर जॉन्डिस -
अनार की पत्तियां पीलिये में भी उपयोगी होती हैं।
- 3 ग्राम अनार की पत्तियों का पाउडर तैयार करें।
- आधा पानी रह जाने तक उबाल लें।
- इस मिश्रण को दिन में दो बार पियें।
ध्यान रखें, पीलिया एक ऐसी बीमारी है जो रक्त और अन्य शरीर के ऊतकों में बिलीरुबिन के निर्माण के कारण होती है।
एक्जिमा के लिए करें अनार के पत्तों का इस्तेमाल -
एक्जिमा के लक्षणों में से एक है सूजन जो त्वचा पर छोटे फफोले का कारण बनती है। एक्जिमा का इलाज करने का प्राकृतिक तरीका फफोले पर अनार के पत्तों का पाउडर लगाना है। अनार के पत्तों का उपयोग करने के अलावा, आप ग्राविओला (Graviola) यानी रामफल की पत्तियों का भी उपयोग कर सकते हैं।
खांसी के लिए अनार के पत्ते के फायदे -
अनार के पत्तों को खांसी के इलाज के रूप में भी उपयोग किया जा सकता है। अनार के सूखे पत्ते, कली, तुलसी के पत्ते और काली मिर्च (2-3) लें। सभी सामग्री को पानी में उबाल लें और कुछ मिनट के लिए पकाएं। इसके बाद इस काढ़े को छान कर उसका सेवन करें।
मुंह के छालों के लिए अनार के पत्ते -
20-25 ग्राम अनार के पत्ते साफ करें और धोएं। अब इन पत्तों को क्रश करें और इन्हें 400 मिलीलीटर पानी में मिलाएं और जब तक पानी की मात्रा एक चौथाई से कम न हो जाए तब तक पकाएं। इसके बाद पानी को छानें और उससे गरारे करें। मुंह के छालों के लिए यह एक बहुत ही अच्छा इलाज है।
अनार के पत्ते के गुण दिलाएं कान के दर्द से राहत -
10-15 ग्राम अनार के पत्तों को धोएं और साफ करें। अब इन पत्तों को मसल कर रस निकालें। इसके बाद बराबर मात्रा में तिल के तेल में रस को मिक्स करें। अब इस मिश्रण की कुछ बुँदे कान में डालें। इससे आपको कान के दर्द से राहत मिलेगी।
त्वचा के लिए लाभकारी है अनार के पत्ते -
1 लीटर पत्तियों का रस लें और आधा लीटर तिल के तेल में पकाएं। कम लौ पर पकाएं और जब तक की पानी न निकल जाए। नियमित रूप से मालिश करने के लिए इस तेल का प्रयोग करें।
No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।