गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

काजल लगाने का सही तरीका

Image SEO Friendly


चेहरे का मेकअप बिना आंखों को आकर्षक बनाए पूरा नहीं हो सकता है। आंखों को खूबसूरत बनाने के लिए थोड़ा आई मेकअप भी जरूरी है। अब जब आंखों के मेकअप की बात हो रही है तो काजल को कैसे भूल सकते हैं। आंखों के लिए काजल का इस्तेमाल लंबे समय से किया जा रहा है। वैसे काजल भले ही सामान्य सा मेकअप लगे, लेकिन इसमें जो अलग है वो है काजल लगाने का तरीका। हर लड़की या महिला का काजल लगाने का तरीका अलग-अलग होता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम  सही तरीके से काजल कैसे लगाएं, इस बारे में जानकारी देने की कोशिश कर रहे हैं। लेख में जानिए काजल लगाने का सही तरीका और इससे जुड़ी अन्य जरूरी बातें। इससे पहले कि काजल लगाने का सही तरीका जानें, यह जानना जरूरी है कि सबसे अच्छे काजल का चुनाव कैसे किया जाए।

सबसे अच्छा काजल कैसे चुनें?
नीचे जानिए सही काजल चुनने के लिए क्या जरूरी है।

  • हमेशा अच्छे ब्रांड का काजल चुनें या जो मेकअप ब्रांड आपको सूट करे उस ब्रांड का ही काजल चुनें।
  • आजकल मार्केट में वाटरप्रूफ और स्मजप्रूफ (Smudgeproof – न फैलने वाला काजल) काजल उपलब्ध हैं, ऐसे में इनका चुनाव किया जा सकता है।
  • कई स्मजप्रूफ काजल में समय सीमा दी रहती है, जैसे – 24 घंटे या 48 घंटे तक स्मजप्रूफ, ऐसे में ज्यादा देर तक चलने वाला काजल लें।
  • अगर किसी की आंखें संवेदनशील हैं तो बेहतर है कि नेचुरल या ऑर्गेनिक काजल का चुनाव करें।
  • आजकल काजल कई अलग-अलग रंगों जैसे – ब्राउन, ब्लू और ग्रीन में आने लगें हैं तो अपनी पसंदीदा रंग का काजल ले सकते हैं।
  • जब आंखों में काजल लगाने का तरीका सही हो तो आंखों की खूबसूरती और दोगुनी हो जाती है। इस भाग में जानें आसान तरीके से काजल कैसे लगाया जा सकता है।
काजल लगाने का सही तरीका
यहां बताया गया काजल लगाने का आसान तरीका ध्यान से पढ़ें और इन्हें आजमाएं।

1. काजल लगाने के लिए जरूरी सामग्री
काजल लगाने से पहले आपको कुछ अन्य मेकअप के सामानों की जरूरत भी पड़ सकती है। जिसके बारे में भी नीचे जानकारी दी गई है।

सामग्री
  • काजल
  • स्मजिंग ब्रश (बाजार में उपलब्ध)
  • प्राइमर
  • मस्कारा/आई शैडो (वैकल्पिक)
2. सबसे पहले आंखों को तैयार करें
सबसे पहले अपनी आंखों को अच्छे से पानी से धो लें। आंखों को सावधानी से धोएं और ध्यान रहे आंखों से गंदगी निकल जाए। अब आंखों के नीचे काले घेरे को कवर करने के लिए, कंसीलर या फाउंडेशन को हल्का-हल्का लगाएं। अपनी आंखों के लीड्स पर कुछ फाउंडेशन या मेकअप प्राइमर का उपयोग करना न भूलें। ऐसा करने से काजल फैलेगा नहीं और आंखों का मेकअप लंबे वक्त तक रहेगा।

3. शुरुआत करें हल्का काजल लगाने से
सबसे पहले आंखों के निचले वॉटरलाइन पर हल्का काजल लगाने से शुरू करें। आंखों के कोने से काजल के रंग की गहराई की शुरुआत करें। अगर किसी की आंखे छोटी हैं तो आंखों के आंतरिक कोनों पर काजल ज्यादा न लगाएं, क्योंकि इससे वे और भी छोटे दिखाई देंगे।

4. एक और लेयर लगाएं
लंबे वक्त तक टिके रहने के लिए अच्छे काजल के साथ-साथ इसके लेयरिंग की भी जरूरत होती है। काजल का सिर्फ एक स्ट्रोक नहीं बल्कि एक से दो परत और लगाने की आवश्यकता होती है। तो अब बारी है आंखों के बाहरी कोने से लेकर अंदर के कोने तक गहराई से काजल लगाने की। ध्यान रहे कि सामान्य रूप से काजल लगाएं, हालांकि अगर किसी की आंखे छोटी हैं तो वो आंखों के बाहरी कोने पर थोड़ा खींचकर काजल लगाए, ताकि आंखे लंबी और बड़ी लगें।

5. स्मज करें
कई महिलाओं को स्मोकी आई लुक ज्यादा पसंद होता है तो यह उनके लिए। अब एक स्मजिंग ब्रश लें और काजल पर हल्का-हल्का ब्रश करें ताकि काजल फैले और जिससे स्मज लुक मिले। चाहें तो उंगली से भी हल्का-हल्का फैला सकते हैं। चाहें तो रात को सोने से पहले काजल लगाकर सोएं और सुबह उठकर आंखों के नीचे फैले हुए काजल को हल्का-हल्का साफ करें, इससे भी स्मज लुक मिल सकता है।

6. आईलाइनर की जगह काजल ऊपरी वाटरलाइन के लिए
आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आईलाइनर भी काफी आवश्यक है। ऐसे में आंखों के ऊपरी वाटरलाइन के लिए कई महिलाएं आई लाइनर का प्रयोग करती हैं। हालांकि, इसके उपयोग के दौरान कई बार मेकअप खराब भी हो जाता है, क्योंकि आई लाइनर लगाना हर महिला से संभव नहीं हो पाता। ऐसे में लाइनर की जगह काजल का उपयोग भी किया जा सकता है। आंखों के ऊपरी वाटरलाइन को उंगलियों से खींचे और अंदरूनी कोने से बाहर के कोने तक खींचकर काजल लगाएं। इसे विंक लुक का भी नाम दिया जा सकता है। ये पलकों को भी एक घना लुक दे सकता है।

7. मस्कारा और आई शैडो से फाइनल लुक
अब बारी है काजल को फाइनल लुक देने की। अब स्किन टोन के कलर का आईशैडो या उससे मिलता जुलता कोई आई शैडो आंखों के ऊपर हल्का-हल्का लगाएं। काजल को कॉम्प्लीमेंट करने के लिए और आंखों को और खूबसूरत दिखाने के लिए मस्कारा का एक कोट लगाएं। आई शैडो और मस्कारा लगाने का सही तरीका भी काजल को और प्रभावशाली बना सकता है। इसलिए, इस बारे में चाहें तो मेकअप आर्टिस्ट की राय भी ली जा सकती है।

काजल को फैलने से कैसे रोकें?
नीचे पढ़ें काजल को फैलने से रोकने के कुछ आसान तरीके –
  • कोई भी मेकअप हो, सबसे पहले चेहरे को अच्छे से साफ कर लें। इसके लिए टोनर या हर रोज उपयोग करने वाले फेसवॉश का उपयोग करें।
  • काजल लगाने से पहले थोड़ा पाउडर आंखों के नीचे लगा लें ताकि काजल फैले नहीं। तैलीय त्वचा के कारण मेकअप जल्दी फैल सकता है।
  • इसके साथ ही काजल लगाने से पहले आंखों के नीचे फाउंडेशन भी लगाएं ताकि मेकअप बेस बने और काजल फैलने से बचे।
  • हमेशा वाटरप्रूफ काजल या आईलाइनर का उपयोग करें।
  • चाहें तो काजल लगाने के बाद उसके ऊपर हल्का लाइनर लगा लें ताकि काजल मोटा दिखने के साथ-साथ फैलने से भी बचें।
  • काजल को हमेशा बाहर के कॉर्नर से अंदर की कॉर्नर लाइन पर लगाएं ताकि ये फैले नहीं।
  • काजल लगाने के बाद कॉम्पैक्ट पाउडर (बाजार में उपलब्ध) लगा लें।
चाहें तो रात को सोने से पहले गहरा काजल लगा लें और सुबह उठकर जो काजल फैला हो उसे वाइप्स से हल्का साफ कर लें। इससे काजल रह भी जाएगा और दोबारा लगाने की जरूरत भी नहीं होगी।
सावधानियों के लिए स्क्रॉल करें।

काजल लगाते वक्त कुछ सावधानियों का ध्यान रखना भी जरूरी है, जिसके बारे में हम लेख के इस भाग में जानकारी देने की कोशिश करेंगे।

काजल लगाने के कुछ और टिप्स और सावधानियां
नीचे जानिए काजल लगाने से जुड़ी अन्य जानकारियां।

  • काजल या लाइनर को किसी और व्यक्ति के साथ शेयर न करें। ऐसा करने से उनमें कीटाणु आ सकते हैं, जिससे आंखों में संक्रमण फैल सकता है।
  • अगर कोई कॉन्टैक्ट लेंस लगाता है तो स्मजप्रूफ काजल का उपयोग करें ताकि वो फैले नहीं। फैलने वाले काजल का उपयोग करने से वो लेंस में जाकर क्षति पहुंचा सकता है।
  • अगर आंखों में संक्रमण है तो काजल या कोई अन्य आई मेकअप लगाने से बचें।
  • चलती गाड़ी में काजल न लगाएं।
  • सोने से पहले आंखों के मेकअप को आई मेकअप रिमूवर या नारियल तेल का इस्तेमाल कर आराम से निकालें।
  • काजल लगाने के बाद जरा सा भी जलन या खुजली का एहसास हो तो ठंडे पानी से तुरंत आंखों को धोएं।
  • काजल खरीदते वक्त एक्सपायरी डेट का ध्यान जरूर रखें।
दोस्तों, काजल लगाना भी एक कला है और यह कला अभ्यास के साथ-साथ और निखरती है। आशा करते हैं कि इस लेख से कई महिलाओं को मदद मिलेगी और वो आसानी से काजल लगाने का तरीका सीख पाएंगी। इसके अलावा, अगर किसी अन्य महिला के मन में यह सवाल उठे कि ‘काजल कैसे लगाएं’ तो उनके साथ भी यह लेख साझा कर उनकी मदद करें। साथ ही काजल लगाने का सही तरीका ध्यान में रखते हुए लेख में बताई गई इससे जुड़ी सावधानयों पर भी गौर करें। उम्मीद करते हैं कि यह लेख हर महिला के लाभकारी साबित होगा।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
क्या आंखों के लिए काजल सुरक्षित है?
मान्यताओं की मानें तो यह आंखों के लिए सुरक्षित है। वहीं, अगर वैज्ञानिक रूप से देखें तो इसे लगाना आंखों के लिए नुकसानदायक हो सकता है (1)।

आंखों से काजल कैसे साफ करें?
आंखों के लिए, मेकअप रिमूवर या नारियल तेल को कॉटन पैड पर लें और इससे हल्के-हल्के से साफ करें। ज्यादा रगड़ने की कोशिश न करें, ऐसा करने से जलन हो सकती है। चाहें तो क्लींजिंग फेस वॉश का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

कोह्ल (Kohl) और काजल में क्या अंतर है?
काजल और कोह्ल (Kohl) में कुछ हद तक अंतर और समानताएं देखी जा सकती हैं। जहां कोह्ल पाउडर, वैक्स और कुछ कृत्रिम रंगों से बना होता है, वहीं काजल प्राकृतिक सामग्रियां जैसे – घी या बादाम को जलाकर बनाया जाता है। वैसे आज काजल को भी केमिकल पदार्थों का इस्तेमाल कर बनाया जा रहा है।




No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।

”go"