गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

कर्तव्य की उपेक्षा: हरियाणवी लोक-कथा

Image SEO Friendly

एक सेठ के पास बहुत सारी गायें थीं। उसने उनकी देखभाल के लिए दो नौकर रखे । कुछ दिनों के बाद पता चला कि गायें बहुत दुबली हो गई हैं और कुछ मर भी चुकी हैं। सेठ को इस पर बहुत गुस्सा आया। उसने इसके लिए दोनों नौकरों को जिम्मेदार ठहराया। जांच करने पर पता चला कि दोनों नौकर अपने-अपने व्यसनों में लगे रहे।

एक को जुआ खेलने की आदत थी। गायों की देखभाल करने में उसका मन नहीं लगता था। अक्सर वह जुआ खेलने बैठ जाता और गायों की देखभाल नहीं हो पाती थी। यही बात दूसरे के साथ भी थी। वह पूजा-पाठ का व्यसनी था। वह गायों की तरफ ध्यान नहीं देता और पूजा-पाठ में लगा रहता था।

सेठ दोनों को राजा के पास ले गया। राजा को उनके बारे में फैसला करना था। लोगों को लगा कि राजा पूजा पाठ करने वाले नौकर को क्षमा कर देगा। लेकिन राजा ने दोनों को समान दंड दिया और कहा- कर्तव्य की उपेक्षा अपराध है, चाहे वह किसी भी कारण से की जाए।

”go"