हाथ से खाना खाने की हम भारतीयों की सदियो पुरानी परंपरा है। पुराने समय से ही हमारे पूर्वज, ऋषि, महात्मा सब हमें हाथ से खाने की प्रेरणा देते आए हैं। वर्तमान समय में पाश्चात्य संस्कृति का अनुसरण करते हुए भारतीय भी हाथ की बजाए चम्मच या काटों के सहारे भोजन ग्रहण करते हैं। हमारी धार्मिक परंपराओं के अनुसार हाथ से खाना खाने के पीछे क्या कारण है और इससे क्या लाभ हो सकते हैं इन्ही कुछ पहलूओं को जानने की हम कोशिश करेगें
पारंपरिक एवं तार्किक कारण
हाथ से खाना खानें में भोजन का स्वाद अलग ही होता है। मगर इसमें सिर्फ स्वाद हि मुख्य कारक नही है बल्कि इसका एक तार्किक कारण ये भी है की जब हम चम्मच से खाना खाते हैं तो हमें खाने के तापमान का अंदाजा नही होता और कई बार हम अपना मुह जला लेते हैं जबकि हाथ से खाना खाने से हमें इस समस्या से नही जूझना पड़ता। इसके अलावा जब हमें हाथ से खाने की आदत होती है तो हम अपने हाथों को अच्छी तरह से साफ करते हैं। जबकि चम्मच की सफाई का हमें ज्ञान नही होता, जिसके कारण कई प्रकार के विषाणु हमारे शरीर में जा सकते हैं।
आयुर्वेदिक महत्व
जब हम हाथ से खाना खाते हैं तब उंगलियों और अंगूठे से जो मुद्रा बनती है उस के कारण शरीर में एक विशेष रुप की उर्जा बनती है, जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होती है। इसके साथ साथ आयुर्वेद यह भी बताता है की हमारा शरीर पांच तत्वों के योग से बना है, जिन्हे जीवन उर्जा के नाम से जाना जाता है। और इन्ही पांच तत्वो की उपस्थिति हमारे हाथों की उंगलियों में होती है। जिसमें अंगूठे में अग्नि, तर्जनी में वायु, मध्यमा में आकाश, अनामिका में पृथ्वी और सबसे छोटी उंगली तत्व का प्रतीक मानी गई है।
उर्जा की एकजुटता
जब हम हाथ से भोजन ग्रहण करते हैं तब हमारे हाथों में स्थित इन पाचों तत्वों की उर्जा हमारे भोजन को और उर्जावान बना देती है, जिससे हम स्वस्थ रहते हैं और हमारे शरीर के अंदर प्राणाधार की उर्जा में विकास होता है।
मनोवैज्ञानिक महत्व
जब हम हाथ से खाना खाते हैं तो हमारी तंत्रिकाओ द्वारा हमारे दिमाग में संदेश पहुंच जाता है जिससे हमारा पाचन तंत्र सही वक्त पर सक्रिय हो जाता है और भोजन के प्रकार के अनुसार चयापचय की व्यवस्था करता है जिससे हम भोजन को सही पचाने की उर्जा प्राप्त करते हैं।
मधुमेह को नियन्त्रण करता है
हाथ से भोजन खाने की प्रक्रियां में इंसान ज्यादा गति से खाना नही खा पाता और उसे चबा चबा कर खाना पड़ता है, जिसके फलस्वरुप मधुमेह जैसी समस्या का खतरा कम हो जाता है।
खाने पर ध्यान केन्द्रित
कई बार अनदेखी में हमारे भोजन में कुछ ऐसी वस्तुएं जो हमारे शरीर के लिए उचित नही होती, जैसे कोई कीट पतंगा, पत्थर या कोई धातु। जब हम चम्मच से खाना खाते हैं तो हमे इन वस्तुओं का आभाष नही हो पाता और ये हमारे मुख तक पहुंच जाती है और कई बार तो शरीर के अंदर भी। मगर जब हम हाथ से खाना खाते हैं तो हमें पता लग जाता है की भोजन में क्या अवांछित वस्तु है और हम उसे अपना निवाला नही बनाते।
हाथ से खाने की परंपरा सिर्फ भारत में ही नही है बल्कि अफ्रीका, मध्य पूर्व और एशिया में भी ये परंपरा निभाई जाती है, इसलिए हाथ से खाना आपको देखनें में इतना अच्छा भला ना लगे मगर सेहत के लिए यही अच्छा है


No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।