गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

रोंगीत और रोंगनू: सिक्किम की लोक-कथा

Image SEO Friendly

सिक्किम में विवाह के समय गाये जाने वाले गीतों में रोंगीत और रोंगनू/तीस्ता की कथा गाई जाती है।
रोंगीत और रोंगनू महान प्रेमी थे। दोनों रहते थे पहाड़ पर। एक बार उन्होंने पहाड़ से नीचे आने का निर्णय लिया। वे कंचनजंघा पर्वत से आशीर्वाद लेकर नीचे उतर चले।

रोंगीत पक्षी पर सवार हुआ। और रोंगनू साँप पर। रोंगनू के साँप ने घुमावदार रास्ता लिया और पेसोक नामक जगह पर वह पहले पहुँच गई। वहाँ वह रोंगीत का इन्तजार करने लगी। रोंगीत को उसके तेज उड़ने वाले पक्षी ने भटका दिया। वह ऊपर-नीचे होता रहा। वह वहाँ समय पर नहीं पहुँच सका।

लोकगीत में तो यह भी है कि पुरुष होने के कारण वह प्रेमिका रोंगनू को पेसोक में पहले पहुँचा देखकर थोड़ा दुखी हो गया। रोंगनू/तीस्ता ने रोंगीत को बड़ी देर तक मनाया और कहा कि उसके देर से आने में उसकी कोई गलती नहीं है और न उसकी ही कोई गलती है कि वह जल्दी आ गई।

”go"