आज कल के समय में कई तरह की बीमारियाँ हो रही हैं। हाल ही में हम देख रहे हैं कि सारा विश्व कोरोना वायरस से प्रभावित है। लेकिन आज यहाँ हम बात करने जा रहे हैं हृदय रोगों की। हृदय रोग से आज के समय में कई लोग परेशान हैं जिसमें युवा, बच्चे, महिलायें एवं बुजुर्ग सभी वर्ग आयु के लोग हैं। यह ऐसा रोग है जो किसी को भी हो सकता है। लेकिन यहाँ हम बात करने जा रहे हैं कि ह्रदय रोग से बुजुर्गों को कैसे बचाया जा सकता है।
बुढ़ापा एक ऐसी उम्र होती है जिसमें कई प्रकार की बीमारियाँ शरीर को घेर लेती हैं। ये बीमारियाँ कई बार जानलेवा साबित होती हैं। बुजुर्गों का शरीर उम्र के साथ बहुत कमजोर होता जाता है और साथ ही हृदय भी कमजोर होता जाता है। इस उम्र में कई प्रकार से ध्यान रखना होता है जिससे हृदय रोग से बचा जा सके।
बुढ़ापे में हृदय रोग से बचने के उपाय:
बुढ़ापे में हृदय रोग से बचने के कई उपाय हैं जो उपाय आसानी से अपनाये जा सकते हैं जैसे:
योग करें:
योग करना सेहत के लिये बहुत अच्छा होता है। अगर बुजुर्ग लोग योग में प्राणायाम करें तो वे हृदय रोग पर नियंत्रण कर सकते हैं। प्राणायाम करने से शरीर को कई और भी रोगों को दूर किया जाना संभव है इसलिए अगर बुजुर्ग योग करें तो वे हृदय रोगों से बच्चे सकते हैं।
संतुलित भोजन:
वैसे तो सभी के लिए संतुलित भोजन जरूरी होता है। लेकिन अगर बुर्जुगों की बात की जाये तो उन्हें संतुलित भोजन और नाप तौल के भोजन करना चाहिए। बुढ़ापे में ज्यादा तली चीज़ें नहीं खाना चाहिए। तली हुई चीज़ें खाने से हृदय रोग और भी ज्यादा सक्रिय हो जाते हैं। इसलिए बुजुर्गों को हमेशा संतुलित भोजन करना चाहिए।
टहलना:
बुजुर्गों के लिए सुबह शाम कुछ देर टहलना बहुत ही उत्तम माना जाता है इसलिए डॉक्टर भी बुजुर्गों को थोड़ी देर टहलने की सलाह देते हैं। टहलना सभी के लिए अच्छा होता है लेकिन बुर्जुर्ग लोग व्यायाम करने में ज्यादातर सक्षम नहीं हो पाते हैं इसलिए उन्हें टहलने की सलाह दी जाती है।
मैडिटेशन:
मैडिटेशन से दिमाग शांत और संतुलित रहता है। और हृदय रोग से बचाने में इसका बहुत बड़ा हाथ है। मैडिटेशन करने से व्यक्ति का दिमाग़ संतुलित हो जाता है और व्यक्ति हृदय रोग से लड़ने के लिए सक्षम हो जाता हैं। इसलिए मैडिटेशन भी करना चाहिए।
ये सभी उपाय अपनाने से बुजुर्ग स्वयं को हृदय रोगों से बचा सकते हैं। बुर्जुगों को हृदय रोग का खतरा बहुत अधिक होता है। हृदय रोग वैसे तो किसी को भी हो सकता है। इसके लिए कोई उम्र सीमा नहीं है। लेकिन इनको नियंत्रित किया जाना संभव है।
बुजुर्गों में हृदय रोगों के लक्षण:
बुर्जुर्गों में कभी-कभी हृदय रोग के लक्षण तुरंत देखने को मिलते हैं जैसे हार्ट अटैक और हार्ट फ़ैल। लेकिन कुछ लक्षण काफ़ी समय से पहले से दिखने लगते हैं जैसे:
- अचानक शरीर में दुर्बलता दिखाई देना और अचानक से भूख कम हो जाना।
- खून की अचानक से कमी हो जाना।
- साँस लेने में तकलीफ होना।
- चक्कर आना, कमजोरी महसूस होना, आँखों के आमने अंधेरा छा जाना।
- सीने में दर्द बना रहना और उलटी जैसा मन होना।
इस तरह के लक्षण बुजुर्गों में हृदय रोग के दौरान दिखाई देते हैं। तो इन पर ध्यान दें तो आप जाँच करवाएं और समय पर दवाएँ भी लें। यह भी हृदय रोग से बचने के लिए बहुत आवश्यक है।




No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।