गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

बरगद वृक्ष का महत्व और पूजा

Image SEO Friendly

वृक्ष प्रकृति के अटूट हिस्से होते हैं, वृक्षो के बिना प्रकृति की कल्पना भी नही कि जा सकती। ये वृक्ष अन्य जीव जंतुओ के साथ साथ इंसान के जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। इनसे हमें बहुत सी वस्तुए प्राप्त होती है जिनके बिना हम अपनी दिनचर्यां की कल्पना भी नही कर सकते। हिंदु धर्म में वृक्षों को पूजने की परंपरा है, इसी श्रेणी में नाम आता है बरगद के पेड़ का, बरगद के पेड़ से हमारे धार्मिक और पौराणिक आस्थाएं जुड़ी हुई हैं। इनके अलावा बरगद के पेड़ के अन्य भी महत्व हैं जिन्हे जानना समझना जरुरी है।

बरगद के पेड़ का धार्मिक आधार औऱ महत्व
हिंदु धर्म परंपराओं के अनुसार बरगद के पेड़ का बड़ा महत्व बताया गया है। इस पेड़ के मूल मे ब्रह्मा, मध्य में विष्णु और अग्रभाग में भगवान शिव का वास माना जाता है। इस पेड़ की ये विशेषता है की यह लंबे समय तक अक्षय रह सकता है। इसलिए इसे अक्षय वट भी कहा जाता है। हिंदु धर्म कथाओं के अनुसार जिस वक्त भगवान विष्णु की नाभि से कमल उत्पन्न हुआ था उसी वक्त यक्षो के राजा मणिभद्र से वट वृक्ष उत्पन्न हुआ था। यक्ष के नाम से ही वट वृक्ष यानि बरगद के पेड़ को यक्षवास, यक्षतरु और यक्ष वारुक आदि नामों से जाना जाता है। कहा जाता है की प्रलय के अंत में भगवान श्री कृष्ण नें इसी वृक्ष के पत्ते पर ही मार्कण्डेय को दर्शन दिए थे। देवी सावित्रि भी वट वृक्ष में निवास करती है। इसी वृक्ष के नीचे ही देवी सावित्री नें अपने पति को पुनर्जीवित किया था।

बरगद की पूजा
बरगद यानि वट वृक्ष हिंदु सनातन धर्म में एक पूजनीय वृक्ष है। वैसे तो कई त्यौहारों पर इस वृक्ष की पूजा की जाती है, मगर वट वृक्ष कि विशेष पूजा वट सावित्री के दिन की जाती है। यह त्यौहार सौभाग्य का आशिर्वाद देने वाला और संतान सुख की प्राप्ति में सहायक होता है। भारतीय संस्कृति में बरगद के पेड़ की पूजा को नारीत्व में शौभाग्य की प्राप्ती और पतिव्रत संस्कारों का संवर्धन करने की जाती है। इसके अलावा विष्णु उपासक इस व्रत को और बरगद की अराधना को पूर्णिमां के दिन करना उचित मानते हैं।

अधिक आक्सीजन देता है वट वृक्ष
वैज्ञानिक शौधों के अनुसार कुछ विशेष पेड़ो की पत्तियां आक्सीजन देने का कार्य करती है। जिन पेड़ों में पत्तियां ज्यादा होती है वे उतनी ही ज्यादा आक्सीजन देती है। बरगद के पेड़ काफी विशालकायी होते हैं इस प्रकार ये अन्य कई पेड़ों से ज्यादा आक्सीजन देते हैं। कहा जाता है की बरगद का पेड़ 20 घंटो से भी ज्यादा समय तक आक्सीजन देता है। अपनी इसी विशेषता के कारण बरगद का पेड़ प्रयावरण को शुद्ध करनें में सहायक होता है। इसलिए भी बरगद के पेड़ का महत्व बढ जाता है।

चिकित्सीय महत्व
आयुर्वेद के अनुसार बरगद का पेड़ अनेक बिमारियों को दूर करनें में सहायक होता है। इसके फल, जड़, छाल, पत्ती, आदि सभी भागों के बनी औषधियां कई प्रकार के रोगो को काटती है।

मघा नक्षत्र का प्रतीक
भारतीय  ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बरगद के पेड़ को मघा नक्षत्र का प्रतीक माना जाता है। इस नक्षत्र में पैदा होने वाले जातकों को घर में बरगद का पेड़ लगाना जरुरी होता है और साथ ही बरगद की देखभाल एवं पूजा करने से लाभकारी परिणाम मिलते हैं।

बनयान ट्री नाम का इतिहास
कहा जाता है की पुराने समय में हिंदु व्यापारी यानि बनिये इस वृक्ष के नीचे पूजा और व्यावसाय करते थे, जिसके कारण अंग्रेजों द्वारा इस पेड़ का नाम बनयान ट्री रख दिया गया आज भी अंग्रेजी भाषा में बरगद के पेड़ को बनयान ट्री कहा जाता है।

No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।

”go"