यूट्यूब ने ऑनलाइन म्यूजिक स्ट्रीमिंग सेवा YouTube Music और YouTube Premium को भारत में लॉन्च कर दिया है। YouTube Music के लॉन्च होते ही यूजर्स के पास फ्री ऑनलाइन म्यूजिक स्ट्रीम करने के लिए Spotify, Amazon Music, Jio Saavn, Gaana, Airtel Wynk जैसी कई विकल्प उपलब्ध है। हाल ही में दुनिया की सबसे बड़ी ऑनलाइन म्यूजिक स्ट्रीमिंग सेवा Spotify ने भी भारत में कदम रखा है।आपको बतादे की YouTube Music फ्री है, लेकिन Premium के लिए हर महीने 99 रुपये देने होंगे। फैमिली प्लान के तहत 149 रुपये हर महीने दे कर छह लोग इसे यूज कर सकते हैं। शुरुआत में कंपनी तीन महीने तक यूट्यूब म्यूजिक प्रीमियम तीन महीने के लिए फ्री दे रही है। YouTube Music Premium से अब यूट्यूब के कॉन्टेंट भी बैकग्राउंड में सुन सकते हैं। गाने सुनते हुए मैसेज या चैट भी कर सकेंगे।

