खर्राटे तब आती हैं, जब हवा गले में मौजूद उत्तकों में कंपन पैदा करती है। यह एक ऐसी समस्या, जो आपसे ज्यादा दूसरों को परेशान करती है। जो व्यक्ति खर्राटे लेता है, उसे तो इसका अहसास कम ही होता है, लेकिन साथ में सोने वाले की नींद पूरी तरह खराब हो जाती है। फिर अगले दिन जब कोई आपके खर्राटों के बारे में टोकता है, तो यह वाकई में काफी शर्मिंदगी भरा हो जाता है। यही नहीं, कभी-कभी यह समस्या गंभीर रूप भी ले सकती है। कई बार इससे आपका सांस भी रुक सकता है।
अगर आपको या आपके किसी परिचित को खर्राटे लेने की आदत है, तो इस लेख में हम खर्राटे का घरेलू इलाज बताएंगे। इसके साथ ही खर्राटे क्यों आती हैं, उसके कारणों पर भी नजर डालेंगे। आइए, पहले जानते हैं खर्राटे आने का कारण।
खर्राटे आने का कारण –
खर्राटे आने के कई कारण हो सकते हैं, जिनके बारे में हम नीचे बताने जा रहे हैं :
मांसपेशियों में कमजोरी – कई बार गले और जीभ की मांसपेशियां काफी शिथिल होकर लटकने लगती हैं, जिस कारण रास्ता रुक जाता है। यह ज्यादातर नींद की दवा लेने से, गहरी नींद में होने से या फिर अधिक एल्कोहोल का सेवन करने से होता है।
गले के टिश्यू में भारीपन – कभी-कभी मोटापे के कारण गले के टिश्यू का आकार बढ़ जाता है। इस वजह से सोते समय खर्राटे आने लगती हैं।
नाक के वायुमार्ग में अवरोध – कई बार नाक में टेढ़ापन आने के कारण या नाक के अंदर मौजूद छोटे कणों के कारण वायुमार्ग में अवरोध आने लगता है, जिससे नींद में खर्राटे आने लगती हैं।
पैलेट या यूव्यूला के आकार में बदलाव – गले में लटकते हुए उत्तक को युव्युला कहा जाता है। जब इसका आकार ज्यादा बढ़ जाता है, तो नाक से गले में खुलने वाला मार्ग बंद हो सकता है। इस वजह से भी खर्राटे आने लगती हैं।
खर्राटे का घरेलू उपाय –
कुछ लोग खर्राटे का आयुर्वेदिक इलाज करना पसंद करते हैं, तो कुछ लोग खर्राटे का इलाज घरेलू उपाय अपनाकर करना चाहते हैं।
- ओलिव ऑयल
- सरसों का तेल
- हल्दी
- लहसुन
- इलायची
- पेपरमिंट ऑयल
- घी
- बिच्छु बूटी (नेटल लीफ टी)
- शहद
- भांप
1. ओलिव ऑयल
खर्राटों से राहत पाने के लिए आप जैतून के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसमें एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं, जो गले के टिश्यू में आई सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इसके रोजाना इस्तेमाल से खर्राटे की समस्या कम होने लगती है ।
कैसे इस्तेमाल करें?
- एक चम्मच जैतून का तेल और एक चम्मच शहद मिलाएं।
- इसे रोजाना रात को सोने से पहले खाएं।
- आप चाहें तो, रोजाना सोने से पहले एक चम्मच ओलिव ऑयल पीकर सोएं। इससे आपको कुछ ही दिनों में आराम महसूस होगा।
2. सरसों का तेल
सरसों के तेल से भी खर्राटों का इलाज किया जा सकता है। यह खर्राटे का घरेलू इलाज करने में काफी अग्रणी है। कभी-कभी सर्दी-जुकाम होने के कारण नाक बंद हो जाती है और मुंह से सांस लेना पड़ता है। सर्दी-जुकाम के कारण मुंह से सांस लेने पर खर्राटे आती हैं। वहीं, सरसों के तेल में ऐसे गुण होते हैं, जो सर्दी की समस्या से राहत दिलाने में मदद करते हैं।
कैसे इस्तेमाल करें?
- आप सरसों के तेल को हल्का गुनगुना करें।
- फिर इस तेल से अपने पूरे शरीर की मालिश करें।
- रोजाना ऐसा करने से खर्राटे की समस्या धीरे-धीरे कम होने लगती है।
3. हल्दी
खर्राटे का घरेलू उपाय अपनाने के लिए हल्दी का इस्तेमाल किया जा सकता है। हल्दी में एंटीसेप्टिक, एंटीबायोटिक और एंटीइंफ्लामेटरी गुण पाए जाते हैं । इसके सेवन से नाक का रास्ता साफ हो जाता है, जिससे सांस लेने में आसानी होती है और खर्राटें की समस्या दूर होती है।
कैसे इस्तेमाल करें?
खर्राटों से राहत पाने के लिए आप रोजाना रात को सोने से पहले गर्म दूध में हल्दी डालकर पिएं। धीरे-धीरे आपको इस समस्या से राहत मिलने लगेगी ।
4. लहसुन
खर्राटों से राहत पाने के लिए लहसुन का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। खासतौर पर तब, जब खर्राटे साइनस की समस्या के कारण आती हों। लहसुन आपके नाक के मार्ग में बलगम को को कम करता है और श्वसन प्रणाली के भीतर किसी भी तरह की सूजन को कम करता है, जिससे खर्राटों से राहत मिलती है।
कैसे इस्तेमाल करें?
बेहतर परिणाम के लिए आप रोजाना सोने से पहले या शाम को एक लहसुन की कली चबा लें।
5. इलायची
खर्राटों से राहत दिलाने के लिए इलायची एक कारगर घरेलू उपाय माना जाता है। इलायची में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लामेटरी गुण के साथ-साथ विटामिन-सी, आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम होता है (5)। यह आपको खर्राटों से राहत दिलाने में मदद करती है और आपको अच्छी नींद दिलाती है।
कैसे इस्तेमाल करें?
आप रोजाना रात को एक गिलास पानी में इलायची उबालें और हल्का गर्म रहने पर इसे पिएं। रोजाना ऐसा करने से आपको खर्राटों की समस्या से राहत मिलेगी।
6. पेपरमिंट ऑयल
पेपरमिंट ऑयल में साइनस के कारण होने आने वाली खर्राटों से राहत दिलाने के गुण होते हैं। यह साइनस को साफ करने में मदद करता है, जिससे सांस लेने में आसानी होती है (6)।
कैसे इस्तेमाल करें?
आप रोजाना सोने से पहले पेपरमिंट के तेल की कुछ बूंदें पानी में डालें और इस पानी से गरारे करें। कुछ ही दिनों में आपको राहत महसूस होगी।
7. घी
आयुर्वेद में भी घी के अनेक फायदे बताए गए हैं। यह कई बीमारियों को ठीक करने का काम करता है, जिसमें खर्राटें भी शामिल हैं। यह आपकी नाक को साफ करता है, जिससे खर्राटों से राहत मिलती है।
कैसे इस्तेमाल करें?
आप रोजाना रात को सोने से पहले घी को हल्का-सा गर्म करके एक-दो बूंद नाक में डालें। रोजाना ऐसा करने से आपकी खर्राटों की समस्या धीरे-धीरे कम होने लगेगी।
8. बिच्छु बूटी (नेटल लीफ टी)
खर्राटों से राहत पाने के लिए आप बिच्छु बूटी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें एंटीथिस्टेमाइंस गुण होते हैं, जो खर्राटों से राहत दिलाने में मदद करते हैं। आपको बता दें कि कुछ लोगों को एलर्जी और इन्फेक्शन के कारण सूजन आ जाती है, जिस वजह से उन्हें खर्राटे की समस्या होने लगती है। ऐसे में नेटल लीफ टी एलर्जी से राहत दिलाने का काम करती है ।
कैसे इस्तेमाल करें?
इसके लिए आप एक चम्मच बिच्छू बूटी गर्म पानी में मिलाएं। फिर पांच मिनट बाद पानी को छानकर रात को सोने से पहले इसे पिएं। आप इस प्रक्रिया को रोजाना दोहराएं।
9. शहद
खर्राटे का उपचार करने के लिए शहद काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटी-इन्फ्लामेटरी गुण होते हैं , जो नाक से सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इस वजह से आपको सांस लेने में आसानी होती है।
कैसे इस्तेमाल करें?
आप रोजाना सोने से आधा घंटा पहले गर्म पानी में दो चम्मच शहद डालकर पिएं। कुछ ही दिनों में आपको राहत मिलने लगेगी।
10. भांप
खर्राटे का घरेलू उपाय भांप से भी किया जा सकता है। कभी-कभी नाक में कॉन्जेशन के कारण भी खर्राटे आने लगती है। ऐसे में आप गर्म पानी से भांप ले सकते हैं।
कैसे इस्तेमाल करें?
एक बाल्टी में गर्म पानी लें। पानी इतना गर्म होना चाहिए कि उसमें से भांप निकल रही हो। फिर, सिर पर एक तौलिया ओढ़ें और मुंह को कवर करते हुए धीरे-धीरे भांप लें।
खर्राटे बंद करने के लिए कुछ और टिप्स –
ऊपर आपने खर्राटों से राहत पाने के लिए घरेलू उपाय के बारे में जाना। नीचे, हम कुछ अन्य टिप्स दे रहे हैं, जिनकी मदद से आप खर्राटों से राहत पा सकेंगे :
ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं : जब आपके शरीर में पानी की कमी होने लगती है, तो नाक में भी रूखापन आने लगता है, जिस वजह से खर्राटे आती हैं। इसलिए, ध्यान दें कि आपके अंदर पानी की कमी न हो। इसलिए, आप खूब पानी पिएं।
सोने की अवस्था पर ध्यान दें : आपने देखा होगा कि जो लोग पीठ के बल लेटते हैं, उन्हें खर्राटे ज्यादा आती हैं। ऐसे में करवट लेकर सोने से खर्राटों की समस्या कम होती है।
शांत रहें : जिन लोगों को रात में सोते वक्त खर्राटे लेने की आदत होती है, तो उन्हें रात को सोते समय अपने मन को शांत रखना चाहिए। सोने से पहले आप बाहरी विचारों को दिमाग से निकालने की कोशिश करें।
वजन न बढ़ने दें : जब आपका बढ़ने लगता है तो, मोटापे के कारण गले में सिकुड़न होने लगती है, जिस कारण खर्राटे आती हैं। इसलिए, अगर आपका मोटापा बढ़ रहा है, तो इसे नियंत्रित करने की कोशिश करें।
धूम्रपान न करें : जो लोग धूम्रपान करते हैं, उनके गले की झिल्ली में परेशानी होने लगती है। इस कारण खर्राटे आती हैं। इसलिए, खर्राटों से बचने के लिए आप धूम्रपान न करें।
समय पर सोएं : खर्राटों से बचने के लिए जरूरी है कि आप नियमित रूप से सही समय सोएं, ताकि आपके शरीर को पूरा आराम मिले।
व्यायाम करें : व्यायाम करने से भी आपको खर्राटों से आराम मिलता है। इसके लिए आप नियमित रूप से गले की एक्सरसाइज करें। साथ ही, अनुलोम-विलोम, कपालभाति भी आपको फायदा पहुंचा सकता है।
नेजल स्ट्रिप : आप नेजल स्ट्रिप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह नाक के मार्ग को संकीर्ण करती है, जिससे खर्रोटों की आवाज बाहर नहीं आती।
खानपान : खर्राटों से बचने के लिए आपको अपने खानपान पर भी ध्यान देना जरूरी है। आप स्वस्थ भोजन करें और रात का खाना हल्का खाएं।
ठंडी चीजों से परहेज : अगर आपको खर्राटों की समस्या है, तो ठंडी चीजों के सेवन से बचें। ठंडी चीजों के सेवन से गले में सिकुड़न हो सकती है, जो खर्राटों का कारण बनता हैं।
खर्राटे का इलाज बताने के लिए हमने आपको इस लेख में कई तरह के घरेलू उपाय बताने की कोशिश की है, जो आपके काम आ सकते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि ये घरेलू उपाय आपके काम आएंगे और आप खर्राटे का उपचार घर बैठे ही कर पाएंगी। तो बताएं हमें कि आपने खर्राटों से राहत पाने के लिए कौन-सा उपाय अपनाया।


No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।