गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

लो ब्लड प्रेशर (निम्न रक्तचाप) के कारण, लक्षण और घरेलू टिप्स

Image SEO Friendly

बार-बार चक्कर या अचानक धुंधला दिखने के पीछे एक अहम कारण ब्लड प्रेशर लो होना भी हो सकता है। यह एक चिकित्सीय स्थिति है ,जिसमें सामान्य रक्तचाप कम हो जाता है। इस अवस्था को हाइपोटेंशन भी कहा जाता है। वयस्कों में सामान्य रक्तचाप 120/80 mmHg से कम होता है, लेकिन हाइपोटेंशन की स्थिति में रक्तचाप 90/60 mmHg से कम हो जाता है। ब्लड प्रेशर लो होने पर ह्रदय रोग जैसी घातक बीमारी भी हो सकती है । इस लेख में हम बीपी बढ़ाने के उपाय बता रहे हैं, जो इस समस्या से कुछ हद तक राहत दिला सकते हैं। साथ ही लेख में लो ब्लड प्रेशर चार्ट भी दिया गया है। उससे पहले हम बीपी लो होने के कारण जान लेते हैं।

बीपी लो होने के कारण –
लो ब्लड प्रेशर की समस्या के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनमें से मुख्य इस प्रकार हैं ।

  • तनाव, भय, असुरक्षा या दर्द (बेहोशी के सबसे सामान्य कारण)
  • निर्जलीकरण (Dehydration) जो रक्त की मात्रा को कम करता है।
  • जरूरत से ज्यादा रक्तदान
  • आंतरिक रक्तस्राव ( Internal bleeding)
  • गहरी चोट जिससे रक्त का बहाव ज्यादा हो गया हो।
  • गर्भावस्था
  • उच्च रक्तचाप के लिए दवाएं
  • अवसाद (Depression) के लिए दवाएं
  • हृदय रोग
  • एलर्जी
  • संक्रमण
  • नर्वस सिस्टम डिसऑर्डर, पार्किंसंस रोग

लो बीपी के कारण के बाद आगे जानिए, बीपी कम होने के लक्षण के बारे में। 

लो ब्लड प्रेशर के लक्षण – 
बीपी कम होने के लक्षण निम्नलिखित हो सकते हैं, जिनसे रक्तचाप कम होने का पता लगाया जा सकता है ।
  • चक्कर आना
  • धुंधला दिखना
  • उलझन में रहना
  • कमजोरी
  • थकान
  • मतली
  • त्वचा का ठंडा होना
  • अधिक पसीना निकलना
  • नाड़ी कमजोर होना
  • सांस लेने में दिक्कत आदि

निम्न रक्तचाप के लक्षण के बाद आर्टिकल के इस हिस्से में हम लो ब्लड प्रेशर चार्ट के साथ-साथ सामान्य रक्तचाप के बारे में भी बता रहे हैं।

ब्लड प्रेशर चार्ट –
निम्न रक्तचाप के लक्षण कम करने के लिए बीपी बढ़ाने के उपाय कारगर हो सकते हैं। आर्टिकल के अगले भाग में हम इसी बारे में बता रहे हैं।

लो ब्लड प्रेशर (निम्न रक्तचाप) के घरेलू उपाय –
1. कॉफी
सामग्री :
  • 1-2 चम्मच कॉफी पाउडर
  • चीनी (आवश्यकतानुसार)
  • 1 कप गर्म पानी

बनाने की प्रक्रिया :
एक कप गर्म पानी में कॉफी और चीनी मिलाएं और धीरे-धीरे पिएं।

कितनी बार करें :
  • रोजाना दो कप कॉफी पिएं।

कैसे है लाभदायक :
लो बीपी का इलाज करने के लिए आप कॉफी का सेवन कर सकते हैं। कॉफी कैफीन का एक समृद्ध स्रोत है, जो आपके कम रक्तचाप को बढ़ाने का काम कर सकता है । बीपी लो होने के नुकसान से बचने के लिए यह घरेलू नुस्खों कुछ हद तक कारगर साबित हो सकता है।

2. नमक का पानी
सामग्री :
  • आधा चम्मच नमक
  • 1 गिलास पानी

बनाने की प्रक्रिया :
  • एक गिलास पानी में आधा चम्मच नमक मिलाएं।
  • अब इस घोल को पिएं।

कितनी बार करें :
जब भी कम रक्तचाप का अनुभव हो नमक के पानी का सेवन करें।

कैसे है लाभदायक :
लो बीपी के उपाय में आप नमक को शामिल कर सकते हैं। नमक की संतुलित मात्रा शरीर में रक्त प्रवाह को नियंत्रित करने काम कर सकती है , लेकिन नमक में मौजूद सोडियम की अधिक मात्रा रक्तचाप को बढ़ाने का काम भी कर सकती है ।

नोट – इस घरेलू उपचार को डॉक्टर के कहने पर ही आजमाएं, क्योंकि अधिक नमक का सेवन लो बीपी में भी हानिकारक साबित हो सकता है।

3. तुलसी
सामग्री :
  • 10-15 तुलसी के पत्ते
  • 1 चम्मच शहद

बनाने की प्रक्रिया :
  • 10 से 15 तुलसी के पत्तों को कुचलकर रस निकाल लें।
  • इस रस को शहद के साथ अच्छी तरह मिलाएं।
  • अब इस मिश्रण का सेवन करें।

कितनी बार करें :
रोजाना सुबह इस मिश्रण का सेवन करें।

कैसे है लाभदायक :
जड़ी-बूटियों में सबसे उच्च तुलसी औषधीय गुणों से भरपूर होती है, जिसमें एंटीइंफ्लेमेटरी और कार्डियोप्रोटेक्टिव गुणों मौजूद होते हैं। इसके अलावा, तुलसी में विटामिन-सी जैसे पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं । तनाव, अवसाद और थकान के कारण भी बीपी लो हो सकता है। ऐसे में तुलसी में मौजूद विटामिन-सी इन स्थितियों उबरने में हमारी मदद करता है।

4. लिकोराइस
सामग्री :
  • लिकोराइस का 1 चम्मच
  • 1 कप पानी
  • शहद स्वादानुसार

बनाने की प्रक्रिया :
  • एक कप पानी में एक चम्मच लिकोराइस डालें।
  • इसे सॉस पैन में 5 मिनट के लिए उबाल लें।
  • फिर इसे थोड़ी देर हल्का ठंडा होने दें।
  • अब इसमें शहद मिलाएं और सेवन करें।

कितनी बार करें :
  • इस चाय को रोजाना 2 से 3 बार पीना चाहिए।

कैसे है लाभदायक :
लो बीपी का इलाज करने के लिए आप लिकोराइस का उपाय कर सकते हैं। इसकी जड़ें हाइपोटेंशन से पीड़ित व्यक्तियों के लिए लाभदायक हो सकती हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार लिकोराइस रक्तचाप को बढ़ाकर लो ब्लड प्रेशर की स्थिति को सुधार सकता है ।

5. रोजमेरी तेल
सामग्री :
  • रोजमेरी तेल की 6 बूंदें
  • एक चम्मच नारियल या जैतून का तेल

कैसे करें इस्तेमाल :
  • नारियल या जैतून के तेल में रोजमेरी तेल को मिलाएं।
  • तेल के इस मिश्रण से पूरे शरीर की मालिश करें।
  • आप चाहें तो नहाने के पानी में भी रोजमेरी की कुछ बूंदें मिला सकते हैं।

कितनी बार करें
  • रोजाना एक बार जरूर करें।

कैसे है लाभदायक :
लो बीपी के उपाय में आप रोजमेरी तेल को शामिल कर सकते हैं। इसमें कपूर होता है, जो आपके श्वास तंत्र के साथ-साथ रक्त संचालन को भी उत्तेजित करता है। इसके अलावा, रोजमेरी तेल अपने एंटीहाइपोटेंसिव गुण से निम्न रक्तचाप को ठीक कर सकता है। बीपी लो होने के नुकसान से बचने के लिए इस तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है।

6. जिनसेंग
सामग्री :
  • 1 चम्मच जिनसेंग टी
  • 1 कप पानी
  • शहद (स्वादानुसार)

बनाने की प्रक्रिया :
  • एक कप पानी में एक चम्मच जिनसेंग टी मिलाएं।
  • इसे सॉस पैन में पांच मिनट के लिए उबाल लें।
  • एक-दो मिनट के लिए इसे ठंडा होने दें।
  • अब इसमें शहद मिलाएं और सेवन करें।

कितनी बार करें :
  • समस्या के दिनों में रोजाना 2 से 3 बार इस चाय को पिएं।

कैसे है लाभदायक :
जिनसेंग निम्न रक्तचाप की स्थिति में फायदेमंद हो सकता है। यह हाइपोटेंशन से पीड़ित लोगों में रक्तचाप बढ़ाने का काम कर सकता है ।

7. चुकंदर
सामग्री :
  • चुकंदर (आवश्यकतानुसार)
  • बनाने की प्रक्रिया :
  • जूसर की मदद से चुकंदर का एक कप जूस निकालें और पिएं।

कितनी बार करें :
  • दिन में दो बार एक हफ्ते के लिए।

कैसे है लाभदायक :
लो बीपी का इलाज करने के लिए चुकंदर फायदेमंद हो सकता है। चुकंदर नाइट्रेट नामक खास तत्व से समृद्ध होता है, जो हाइपोटेंशन से पीड़ित लोगों में रक्तचाप बढ़ाने का काम कर सकता है,।

8. ग्रीन टी
सामग्री :
  • 1 चम्मच ग्रीन टी
  • 1 कप गर्म पानी

बनाने की प्रक्रिया :
  • एक कप गर्म पानी में एक चम्मच ग्रीन टी मिलाएं।
  • 5 से 10 मिनट तक पानी में ग्रीन टी रहने दें और छान लें।
  • अब धीरे-धीरे चाय का आनंद लें।

कितनी बार करें :
  • निम्न रक्तचाप की स्थिति में रोजाना 2 से 3 बार ग्रीन टी पीनी चाहिए।

कैसे है लाभदायक :
कॉफी की तरह ही ग्रीन टी भी कैफीन का अच्छा स्रोत है, जो निम्न रक्तचाप से पीड़ित लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है। एक अध्ययन के अनुसार, कैफीन के सेवन से सिस्टोलिक और डायस्टोलिक रक्तचाप बढ़ सकता है ।

9. नींबू का रस
सामग्री :
  • आधा नींबू
  • एक गिलास पानी

बनाने की प्रक्रिया :
  • एक गिलास पानी में आधा नींबू निचोड़ें और पी जाएं।

कितनी बार करें :
  • रोजाना सुबह खाली पेट एक गिलास नींबू पानी पिएं।

कैसे है लाभदायक :
निर्जलीकरण के कारण हाइपोटेंशन से पीड़ित लोगों कि लिए नींबू का रस कारगर उपाय हो सकता है। हाइपोटेंशन का एक कारण शरीर में तरल की कमी भी है । वहीं, नींबू पानी शरीर में तरल की मात्रा को सामान्य करने में मदद करता है। नींबू पानी न सिर्फ शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है, बल्कि शरीर में विटामिन्स व मिनरल्स की पूर्ति भी करता है। नींबू पानी को एक कारगर एनर्जी बूस्टर कहा गया है ।

10. किशमिश
सामग्री :
  • मुट्ठी भर किशमिश

कैसे खाएं :
  • मुट्ठी भर किशमिश को दिनभर में थोड़ा-थोड़ा खाएं।

कितनी बार करें :
  • किशमिश का सेवन रोजाना करें।

कैसे है लाभदायक :
एड्रेनालाइन इंसफिशंसी ऐसी स्थिति है, जिसमें एड्रेनालाइन ग्रंथि पर्याप्त हार्मोन का उत्पादन करना बंद कर देती हैं और निम्न रक्तचाप की समस्या हो सकती है । किशमिश एड्रेनालाइन इंसफिशंसी की समस्या को ठीक करने में मदद कर सकती है। किशमिश में सोडियम की मात्रा पाई जाती है, जो एड्रेनालाइन इंसफिशंसी के कई मामलों में कारगर साबित हो सकती है । एड्रेनालाइन इंसफिशंसी में सोडियम की कितनी मात्रा लेनी चाहिए, उस बारे में आपको डॉक्टर ही बेहतर बता सकते हैं।

11. विटामिन्स
लो ब्लड प्रेशर का उपचार करने के लिए आप विटामिन्स की मदद ले सकते हैं। निम्न रक्तचाप को बढ़ाने में विटामिन-बी12 आपकी मदद कर सकता है। विटामिन-बी12 का उपयोग एनीमिया के इलाज के लिए किया जाता है , जो हाइपोटेंशन का मुख्य कारण है। वहीं, विटामिस-सी तनाव को दूर कर लो बीपी से राहत दिला सकता है ।

आप विटामिन के लिए बादाम, पालक, शकरकंद, अंडे, दूध, पनीर, अंगूर, संतरे और मछली का सेवन कर सकते हैं। आप इन विटामिनों के लिए अतिरिक्त सप्लीमेंट भी ले सकते हैं, लेकिन अपने डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही।

लो ब्लड प्रेशर से बचाव – 
लो बीपी से बचने के लिए आप निम्नलिखित टिप्स का पालन कर सकते हैं-
  • ऐसे आहार का सेवन करें, जिसमें नमक की मात्रा अधिक हो।
  • पानी और फलों के रस का अत्यधिक सेवन करें।
  • गर्मियों के दौरान खुद को अच्छी तरह से हाइड्रेटेड रखें।
  • शराब व धूम्रपान से दूरी बनाए रखें।
  • रक्त प्रवाह को बढ़ावा देने के लिए नियमित व्यायाम करें।
  • सोते समय सिर के नीचे तकिया लगाएं।

लो बीपी (निम्न रक्तचाप) में आहार – 
डाइट चार्ट
  • मछली, मांस, चिकन, अंडे, दूध, और दूध उत्पाद जैसे विटामिन-बी12 से समृद्ध खाद्य पदार्थों का सेवन करें ।
  • पालक, संतरा, चिकन व साबुत अनाज जैसे फोलेट्स युक्त भोजन का सेवन करें ।
  • डिब्बाबंद सूप व पनीर जैसे नमकीन खाद्य पदार्थों का सेवन करें।
  • कैफीन आपके रक्तचाप को अस्थायी रूप से बढ़ाने में मदद कर सकता है। इससे लिए आप कॉफी पी सकते हैं।

इन खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें –
  • ज्यादा कार्बोहाइड्रेट वाले भोजन से बचें।
  • शराब का सेवन न करें।

आहार और उपचार संबंधी सावधानी बरतकर निम्न रक्तचाप की स्थिति से बचा जा सकता है। फिर भी अगर लो बीपी से जुड़ा कोई भी लक्षण नजर आता है, तो तुरंत बीपी की जांच कराएं और अच्छे डॉक्टर से उपचार कराएं। साथ ही लेख में बताए गए घरेलू उपाय भी आजमा सकते हैं, लेकिन हालत गंभीर होने की स्थिति में अच्छा होगा कि सीधे डॉक्टर से संपर्क किया जाए। अगर आपको इन घरेलू उपचार से कोई फायदा होता है, तो अपने अनुभव नीचे दिए कमेंट बॉक्स में साझा करें। लो बीपी से जुड़ी अन्य जानकारी के  लिए आप हमसे सवाल भी पूछ सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।

”go"