1. मां और बच्चे के रिश्ते की मिठास बढ़ाती है लोरी
ऐसा माना जाता है कि मां की लोरियां सुनने से बच्चे और मां का रिश्ता और गहरा हो जाता है। दरअसल, कोई भी बच्चा सबसे पहले अपनी मां की आवाज़ को ही पहचानना शुरू करता है। विशेषज्ञों की मानें तो लोरी इस पहचान को मज़बूती देने में काफ़ी मदद कर सकती है। चूंकि लोरी गाने पर बच्चा अपनी मां की आवाज़ को ज़्यादा देर तक सुन पाता है, इसलिए मां के साथ उसका जुड़ाव भी गहरा हो जाता है।
2. बच्चे के दिमागी विकास में मदद करती है लोरी
लोरी सुनने से बच्चे के मस्तिष्क का भी विकास होता है। इससे बच्चे के मस्तिष्क के कई हिस्से एक साथ उत्तेजित होते हैं, जिससे बच्चे का दिमागी विकास होता है। लोरियां सुनकर बच्चा अलग-अलग ध्वनियों के बीच फ़र्क करना भी सीख जाता है।
3. लोरी से बच्चे को अच्छी नींद आती है
दरअसल, लोरी गाई ही इसलिए जाती है ताकि बच्चे को अच्छी और गहरी नींद आ सके। अगर बच्चा ठीक से ना सोए, तो उसे चिड़चिड़ाहट या थकान होने लगती है। ऐसे में लोरी बच्चों के ऊपर किसी जादू की तरह असर करती है और उन्हें गहरी नींद के आगोश में भेज देती है।
4. बच्चे की भाषा पर पकड़ को बढ़ाती है लोरी
लोरियां सुनने से बच्चे की भाषा सीखने की क्षमता बढ़ जाती है। लोरी में इस्तेमाल किए गए शब्द बच्चे को धीरे-धीरे याद होने लगते हैं और वो बाद में उन शब्दों का सही इस्तेमाल भी करने लगता है। दरअसल, लोरी किसी छोटी कविता जैसी ही होती है, जिसके इस्तेमाल से बच्चे को भाषा सीखने में मदद मिलती है।
5. बच्चे को निडर बनाती है लोरी
मां की लोरी सुनने से बच्चे के मन का डर दूर हो सकता है। लोरी सुनने पर बच्चे को मां के साथ होने का एहसास होता है। यह एहसास उसे निडर बनाता है और वह धीरे-धीरे खतरों का सामना करना सीखने लगता है। इतना ही नहीं, लोरी सुनने से बच्चे का बौद्धिक और भावनात्मक विकास भी होता है। इस तरह लोरी बच्चे को खुद पर भरोसा करना भी सिखाती है।
नोट - पाठक गण कृपया ध्यान दे ! हमारा प्रयास है कि लोरियों की इस लिस्ट में हम सभी लोकप्रिय लोरियों को शामिल करने का प्रयास करे । लेकिन फिर भी यदि कोई लोरी जाने या अनजाने में छूट गई हो तो कृपया हमें उसके बारे में हमें जरूर बताएं। साथ ही लोरियों की ये लिस्ट आप अपनी ऐसी सहेलियों के साथ शेयर करना ना भूलें, जो हाल-फिलहाल में ही मां बनी हैं।

