गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

दिल्ली के तीन अस्पतालोंं से सामने आए 28 नए संक्रमित केस, DCW की काउंसर समेत कई पुलिसवाले क्वारंटीन

Image SEO Friendly

सार लॉकडाउन का दूसरा चरण भी भारत में खत्म होने की कगार पर है लेकिन देश के कई इलाकों में संक्रमितों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही। इन्हीं इलाकों में दिल्ली-एनसीआर भी है, जहां से लगातार रोज नए संक्रमित सामने आ रहे हैं। अकेले दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या तीन हजार के पार पहुंच गई है, वहीं नोएडा में भी कल 14 मामले सामने आए। इसमें सबसे चिंताजनक बात है कि इन आंकड़ों में स्वास्थ्यकर्मचारियों की संख्या बहुत ज्यादा है। आज भी दिल्ली के बाबू जगजीवन राम अस्पताल से 19 नए मामले सामने आए हैं। अब अकेले इसी अस्पताल के 78 स्वास्थ्यकर्मी कोरोना पॉजिटिव हैं। जानिए दिल्ली-एनसीआर के दिनभर के अपडेट्स...

विस्तार
कोरोना पॉजिटिव महिला के संपर्क में आने के बाद दिल्ली महिला आयोग की काउंसलर समेत कई क्वारंटीन दिल्ली महिला आयोग की एक काउंसलर, चालक और केएन काटजू थाने के कई पुलिस अफसरों को क्वारंटीन पर भेजा गया। दरअसल ये लोग एक बचाव कार्य के दौरान एक कोरोना पॉजिटिव महिला के संपर्क में आए थे। रोहिणी के अंबेडकर अस्पताल के कर्मचारियों ने प्रशासन पर लगाया ढीला रवैया बरतने का आरोप रोहिणी के अंबेडकर अस्पताल में स्टाफ ने कोरोना वायरस के प्रति अस्पताल प्रशासन के ढीले रवैये को लेकर प्रदर्शन किया। अस्पताल में 29 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं और 69 को क्वारंटीन किया गया है।

गाजियाबादः लोनी के बलराम नगर की पीएनबी की एक शाखा के सभी स्टाफ क्वारंटीन के लिए भेजे गए
गाजियाबाद के लोनी के बलराम नगर कॉलोनी स्थित पंजाब नेशनल बैंक की एक शाखा के सभी कर्मचारियों को क्वारंटीन के लिए भेजा गया। इसके लिए प्रशासन की ओर से एंबुलेंस आई थी।

दिल्ली के सफदरजंग में तीन डॉक्टर और एक स्टाफ में कोरोना की पुष्टि
सफदरजंग अस्पताल में आज तीन डॉक्टरों समेत चार स्वास्थ्यकर्मियों में कोरोना की पुष्टि हुई है। अब तक सफरजंग अस्पताल के कुल 12 स्वास्थ्यकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें 10 डॉक्टर हैं।

दिल्लीः बत्रा अस्पताल से सामने आए पांच कोरोना के मामले
दिल्ली के बत्रा अस्पताल में पांच लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनमें एक मरीज और एक उसका अटेंडेंट है। वहीं एक एंबुलेंस का ड्राइवर और दो अस्पताल के स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दिल्ली के अस्पतालों से लगातार संक्रमितों की संख्या बढ़ने के मामले सामने आ रहे हैं जो बेहद चिंताजनक है।

बाबू जगजीवन राम अस्पताल में 19 स्वास्थ्यकर्मी कोरोना पॉजिटिव, कुल आंकड़ा पहुंचा 78 पर
दिल्ली के बाबू जगजीवन राम अस्पताल से आज कोरोना के 19 नए मामले सामने आए हैं। अब यहां संक्रमित स्वास्थ्यकर्मियों की संख्या बढ़कर 78 हो गई है।

गाजियाबादः तीन और कोरोना पॉजिटिव, कुल मरीज हुए 61
गाजियाबाद में कोरोना संक्रमण के तीन नए मामले सामने आए हैं। एक लोनी में बैंक कर्मचारी है, एक इंदिरापुरम क्षेत्र के नीलकंठ अपार्टमेंट में रहने वाले पैथोलॉजिस्ट हैं। जबकि एक जमाती की जांच रिपोर्ट में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही गाजियाबाद में संक्रमितों की कुल संख्या 61 पहुंच गई है।

दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर लोगों के पहचान पत्र की हुई जांच, थर्मल स्क्रीनिंग भी की
देश में लॉकडाउन के बीच दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर लोगों के 'पास' और 'पहचान पत्र' की जांच करते पुलिसकर्मी। इस दौरान यहां लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग भी की जा रही है।

ओखला सब्जी मंडी में फिर उड़ी सामाजिक दूरी के नियम की धज्जियां
दिल्ली में कोरोना वायरस के चलते किए गए लॉकडाउन के बीच लोग ओखला सब्जी मंडी में खरीदारी करते दिखे। इस दौरान लोगों ने सामाजिक दूरी के नियम का उल्लंघन किया।
”go"