गोण्डा। पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। थाना इटियाथोक क्षेत्र अन्तर्गत नंदलालपुरवा के किसान(60) महबूब अली अपने घर के बाहर पंखा लगाकर सो रहे थे जब वह सो कर उठे तो पंखे में उतरे करंट की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। महबूब अली घर पर अकेले रहते थे। उनकी पत्नी का कई साल पहले निधन हो गया है, बेटा अजमेर अली अपनी पत्नी के साथ बाहर रहता है। ग्रामीणों ने अजमेर अली को उसके पिता के मौत हो जाने की सूचना दी है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना इटियाथोक पुलिस को दी। मौके पर पहुंची इटियाथोक पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

