गोण्डा। एक शाम रफी के नाम ....अपने मधुर मखमली आवाज से लोगो के दिलों पर राज करने वाले विश्व सुप्रसिद्ध गायक स्व . मोहम्मद रफी साहब की पुण्यतिथि मनाई गई। यह आयोजन स्टेशन रोड स्थित श्री रसोई पर रात्रि सांयकाल 9 बजे से ओल्ड इज गोल्ड म्यूजिकल ग्रुप द्वारा आयोजित किया गया।जिसमें कार्यक्रम की शुरुआत समाज सेवी अटल बिहारी जोशी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित से किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रघुवीर संगीत विद्यालय भात खंडे लखनऊ की भारती रस्तोगी एवम् संतोष रस्तोगी रहे। दोनों अतिथियों ने भी अपनी सुरीली आवाजों से रफी साहब को याद किया।कार्यक्रम में सभी गायकों ने मो.रफी साहब की पुण्यतिथि पर रफी साहब के गानों को गाकर उनकी पुण्यतिथि मनाई और उनकी यादें ताजा की गई। गाना गाने में गायिका भारती रस्तोगी,ज्योति सिंह, दामिनी जोशी,संतोष सोनी,शीतल लधानी,मनीष मोदनवाल, कन्हैया गुप्ता, पिंटू सिंह, निखिल कसौधन,वीरेंद्र गुप्ता , संतोष लधानी, मनोज कसौधन , कन्हैया मोदनवाल, पिंटू कसौधन सहित कई कलाकारों ने रफी साहब की यादें ताजा किया। कार्यक्रम का संचालन शिव कुमार बड़कऊ ने किया। कार्यक्रम संचालन पर आयोजक द्वारा सभी कलाकारों को पुरूस्कार वितरण किया गया।
इस दौरान कार्यक्रम के संयोजक मनीष मोदनवाल, बिंदा मोदनवाल,इंदुलता मोदनवाल, हर्ष, शिवकुमार बड़कऊ रामकुमार छोटकऊ, कन्हैया मोदनवाल ,सूर्यदेव कसौधन, अनिल त्रिपाठी,सतीश मोदनवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

