गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-महाराजा देवी बक्श सिंह इंटर कॉलेज में एनसीसी भर्ती परीक्षा संपन्न, 283 अभ्यर्थियों ने भाग लिया



गोण्डा। महाराजा देवी बक्श सिंह इंटर कॉलेज, बेलसर में 48 बटालियन एनसीसी गोण्डा के तत्वावधान में सत्र 2026-28 के लिए एनसीसी भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में 163 बालक एवं 120 बालिकाओं सहित कुल 283 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। परीक्षा की शुरुआत शारीरिक दक्षता परीक्षण से हुई। इसमें अभ्यर्थियों की ऊँचाई, वजन, सीने की चौड़ाई के साथ-साथ दौड़, सिटअप एवं पुशअप की जाँच की गई। शारीरिक दक्षता परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा ली गई। सम्पूर्ण भर्ती प्रक्रिया 48 बटालियन हवलदार मेजर विधि सिंह के पर्यवेक्षण में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर मेजर विधि सिंह ने कहा कि एनसी का उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, चरित्र-निर्माण और राष्ट्र-सेवा की भावना विकसित करना है। उन्होंने कहा कि एनसीसी में कैडेट्स को नेतृत्व-क्षमता, सामाजिक सेवा और एकता के मूल्यों से जोड़कर राष्ट्र-निर्माण में सहभागी बनाया जाता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं एनसीसी प्रभारी ले. आनंद पाण्डेय ने बताया कि परीक्षा परिणाम एक सप्ताह के भीतर विद्यालय के सूचना पट्ट पर चस्पा कर दिया जाएगा। भर्ती परीक्षा को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षक सुग्रीव प्रसाद, राजेश पाण्डेय, अमित वर्मा, संजीव सिंह, उमेश गुप्त, लक्ष्मी नारायण मिश्र, भगवती सिंह, सुरेंद्र यादव, अशोक कुमार, धीरेंद्र प्रताप सिंह, सुजीत श्रीवास्तव, हर्षिता सिंह एवं एनसीसी कैडेट्स का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

”go"