गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन पत्रकारों ने डीएम और प्रभारी कमिश्नर को सौंपा

   


-प्रेस क्लब के साथ गोण्डा मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सुविधा मे पत्रकारो को प्राथमिकता दिए जाने की उठाई मांग।

गोण्डा। उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, शाखा गोंडा के बैनर तले पत्रकारों ने अपनी प्रमुख मांगों को लेकर मंगलवार को ज्ञापन सौंपा। 

       यूनियन के जिलाध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा के नेतृत्व में पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और प्रभारी मंडलायुक्त राकेश पाण्डेय से मिला और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में प्रेस क्लब का निर्माण कराया जाए। इसके लिए प्रशासन द्वारा जमीन भी उपलब्ध कराई जा चुकी है।

     मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों के लिए प्राथमिकता के आधार पर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि आपात स्थिति में पत्रकारों को समय पर उपचार मिल सके।

      ज्ञापन में कहा गया है कि एक दशक से श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा प्रेस क्लब की मांग की जा रही दो वर्ष पूर्व मुख्य मंत्री ने विकास भवन के प्रांगण मे प्रेस क्लब की घोषणा भी की थी।प्रेस क्लब के निर्माण के संबंध में कई बार शासन से इस्टीमेट भी मांगा गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई,यूनियन के अध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा ने कहा कि मुख्य मंत्री बनने से पहले लखनऊ और दिल्ली आते और जाते समय गोंडा रेलवे स्टेशन पर यहां के पत्रकारों से घंटों वार्ता लाप करते थे,लेकिन अब गोंडा के पत्रकारों को मुख्य मंत्री जी भूल गए है।

    पत्रकारों ने कहा कि प्रेस क्लब पत्रकारों की गरिमा और एकता का प्रतीक है। वहीं मेडिकल सुविधा मिलने से फील्ड में काम करने वाले पत्रकारों को बड़ी राहत मिलेगी।

     इस अवसर पर कृष्ण कुमार शर्मा, विकास सोनी, हरीश गुप्ता, राजेंद्र सिंह जिंदल, राजू मौर्या, आर.सी. पांडेय, मणिकांत तिवारी, विजय बहादुर तिवारी, ओमचंद्र शर्मा, प्रमोद शर्मा, राकेश कुमार,उमेश श्रीवास्तव,मणिकांत तिवारी सहित संगठन के बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

      पत्रकारों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन पत्रकार हितों से जुड़ी इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेकर शीघ्र निराकरण करेगा।

”go"