गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-जनसमस्याओं को लेकर सपा का 15 जून को तहसील घेराव, राष्ट्रपति को भेजा जाएगा ज्ञापन





पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे और पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह करेंगे नेतृत्व, हजारों कार्यकर्ताओं के जुटने का दावा।


कर्नलगंज गोण्डा। विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी 15 जून 2026, सोमवार को तहसील करनैलगंज में विशाल धरना-प्रदर्शन कर तहसील का घेराव करेगी। पार्टी का आरोप है कि सरकार जनसमस्याओं पर गूंगी-बहरी बनी हुई है। धरने के बाद महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी करनैलगंज को सौंपा जाएगा।


-पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री करेंगे नेतृत्व

धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे और पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह करेंगे। पार्टी ने दावा किया है कि इस प्रदर्शन में हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। दोपहर 12 बजे से तहसील परिसर में धरना शुरू होगा।


-सभी पदाधिकारियों को जुटने का आह्वान

समाजवादी पार्टी ने जनपद गोण्डा के सभी सेक्टर अध्यक्षों, सेक्टर पर्यवेक्षकों, बूथ प्रभारियों, ब्लॉक, विधानसभा, जिला, प्रदेश व राष्ट्रीय पदाधिकारियों, बूथ कार्यकर्ताओं, जोन व सेक्टर के पदाधिकारियों और समाजवादी साथियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। पार्टी नेताओं का कहना है कि विशाल धरना-प्रदर्शन के जरिए सरकार को जगाया जाएगा और जनता की आवाज बुलंद की जाएगी।

-इन मुद्दों पर होगा प्रदर्शन
 
पार्टी सूत्रों के मुताबिक धरना-प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की बिजली, पानी, सड़क, छुट्टा जानवर, राशन वितरण में गड़बड़ी, कानून व्यवस्था और किसानों की समस्याओं को उठाना है। सपा नेताओं का आरोप है कि तहसील स्तर पर जनता के काम नहीं हो रहे और अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे।

प्रशासन अलर्ट

धरना-प्रदर्शन और तहसील घेराव के एलान के बाद प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
”go"