गोण्डा 14 जून। रविवार को जनपद के रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित परिवार परामर्श केन्द्र में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में परामर्शदाताओं द्वारा बिछुडे जोड़ो की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया गया तथा 1 जोडे को समझा बुझाकर सुखी जीवन जीने हेतु राजी कर लिया गया। इस दौरान परिhवार परामर्श केन्द्र में महिला थाना प्रभारी अनीता यादव, शशि कुमार भारती, राजमंगल मौर्य, यशोदा नन्दन त्रिपाठी, उपनिरीक्षक तसरीफ अहमद, महिला आरक्षी शाहिना बानो आदि सदस्यगण उपस्थित रही।परिवार परामर्श केन्द्र के प्रयास से एक जोड़ा एक साथ रहने को हुए राजी

