गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

भीषण गर्मी और लू से करें बचाव सीएमओ ने दिए सुझाव

भीषण गर्मी और लू से करें बचाव, सीएमओ ने दिए सुझाव

- हीट वेव के खतरे को लेकर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
पवन कुमार द्विवेदी /गोंडा

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी से राहत मिलेगी | अगले चार से पांच दिनों के दौरान देश के लगभग सभी राज्यों में मानसून दस्तक देगा | हालांकि कुछ राज्यों में हीटवेव को लेकर आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है, जिसको लेकर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है | मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रश्मि वर्मा ने बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है | जिला स्तरीय अस्पताल से लेकर सभी सीएचसी/पीएचसी अधीक्षकों व प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को मौसम की वजह से होने वाली बीमारियों के पीड़ितों के उपचार में कोई कमी न रखने के निर्देश दिए हैं |

सीएमओ ने कहा है कि भीषण गर्मी व लू से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम रखे जायें | अस्पतालों में ठंडे पानी, ओआरएस की व्यवस्था कराए जाने के साथ ही हीट वेव के मरीजों के लिए अलग वार्ड भी बनाए जाएं | गर्मी की वजह से बीमार पड़ने वाले मरीजों के इलाज की तैयारियां पहले से की जाएं | तीन से चार बेड ऐसे मरीजों के लिए आरक्षित हों, जिससे आपात स्थिति में रोगियों के उपचार में देरी न हो, उन्हें इलाज का इंतजार न करना पड़े |

*तुरंत मिले इलाज* –

सीएमओ ने सरकारी अस्पतालों में डायरिया, उल्टी, बुखार, पेट दर्द समेत अन्य दूसरी बीमारियों से पीड़ितों को तुरंत इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं | उन्होंने कहा कि लक्षणों के आधार पर रोगियों को अलग वार्ड में शिफ्ट किया जाए |

एसीएमओ व नोडल वेक्टर बॉर्न डिजीज डॉ सीके वर्मा ने कहा कि तापमान बढ़ने के साथ ‘लू’ की शुरुआत हो गई है | गर्मी में होने वाली समस्याओं जैसे- बेहोशी, मांसपेशियों में दर्द, मिर्गी / दौरा पड़ना, चिड़चिड़ापन, सिर दर्द, अधिक पसीना आना, कमजोरी / चक्कर आना, बेतुकी बातें करना, सांस और दिल की धड़कन तेज होना, मतली और उल्टी तथा नींद से जागने में कठिनाई या नींद न खुलना आदि लक्षण बच्चों में दिखें, तो तुरंत सतर्क हो जाएं | तापमान बढ़ने से उमस ज्यादा बढ़ जाती है | इससे किसी भी प्रकार की बीमारी वाले व्यक्ति को बेचैनी होने लगती है, खासकर सांस, उल्टी, दस्त और बुखार के मरीजों को | अस्पतालों में ऐसे मरीजों की संख्या ज्यादा आ रही है | हीटवेव से तेज बुखार, उल्टी, दस्त और बुजुर्ग मरीजों की संख्या बढ़ रही है |

हीट स्ट्रोक के कारण

हीट स्ट्रोक तेज धूप या ज्यादा गर्मी/तापमान के कारण होता है | लेकिन हीट स्ट्रोक के और भी कई कारण होते हैं | डिहाइड्रेशन, थायराइड में असंतुलन पैदा होना व शरीर के ब्लड शुगर स्तर में कमी आना | शराब के सेवन से, उच्च रक्तचाप या अवसाद आदि के उपचार में इस्तेमाल की जाने वाली दवाओं की वजह से भी हीट स्ट्रोक होता है |

हीट स्ट्रोक के लक्षण

तेज बुखार, ब्लड-प्रेशर लो होना, गर्मी या तेज धूप में काम करने से चक्कर लगना, उल्टी आना या मन खराब लगना हीट स्ट्रोक के लक्षण हो सकते हैं |

*बचाव के लिए पानी वाले फलों का करें ज्यादा सेवन* –

गर्मी से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करें | पानी वाले फलों का सेवन करें | खाली पेट बिल्कुल न रहें | बहुत जरूरी हो तभी घर से निकले | थोड़ी-सी भी परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लें | बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें |

No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।

”go"