ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर 250 केबीए का ट्रांसफार्मर लगवाने की उठाई मांग, 100 केवीए का ट्रांसफर ओवर लोड के कारण जलता है बार-बार
सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर 250 केबीए का ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की इटियाथोक/गोंडा इटियाथोक पावर हाउस से संचालित साउथ फीडर के धार्मिक गांव में लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर ओवरलोड के चलते आए दिन जल रहा है जिसके कारण बिजली उपभोक्ताओं को इस चिलचिलाती गर्मी में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है इस बारे में ग्रामीणों का कहना है कि इस ट्रांसफार्मर से करीब 200 लोगों को कनेक्शन दिया गया है इसके साथ ही राजकीय नलकूप का भी इसी ट्रांसफार्मर से कनेक्शन है बार-बार ट्रांसफार्मर के जलने से बिजली उपभोक्ताओं को इस गर्मी में काफी परेशानी होती है वही राजकीय नलकूप बंद होने से सिंचाई भी प्रभावित होती है ग्रामीणों की लाख शिकायत के बावजूद ट्रांसफार्मर समय से ना बदला जाता है और ना ही इस ट्रांसफार्मर का केबीए बढाया जा रहा है। ग्रामीणों की सबसे बड़ी समस्या मोबाइल का चार्ज ना होना वही रात में सोने में लोगों को भारी दिक्कतें हो रही हैं गुरुवार को अब्दुल रहमान कमरुद्दीन राशिद खान नूर मोहम्मद शहबाज रमेश अनिल कुमार अलाउद्दीन हैदर अली अजय कुमार राजू सोनू महेश बकरीदी भुगनू सुल्तान रंजीत सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर ट्रांसफार्मर शीघ्र लगवाने की मांग की है। इस बारे में जेई अजय गुप्ता ने बताया कि शीघ्र ही ट्रांसफार्मर बदल दिया जाएगा और 250 केबीए का ट्रांसफार्मर लगाने की लिखा पढ़ी की गई है।
You may also like:
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।