गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

*राम विवाह प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रोता*

*राम विवाह प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रोता* 


कटरा बाजार[गोण्डा]।विकास खंड कटरा बाजार के मोती सिंह मथुरा गांव के फैला सम्मय माता मंदिर पर चल रहे शतचण्डी यज्ञ में आयोजित कथा में अयोध्या धाम से पधारे कथा वाचक गौरव कृष्ण शास्त्री ने फुलवारी के दृश्य को कथा के माध्यम से रसपान करवाया तो श्रोतागण भाव विभोर हो गए।

उन्होंने राम विवाह का प्रसंग सुनाया तो मानो सभी श्रोताओं को लगा कि वह भगवान राम के विवाह में ही शामिल हो गये हैं।

कथा का रसापान कराते हुए कथा वाचक ने कहा कि सीता जी मां गौरी पूजन के लिए फुलवारी से फूल तोड़ने के लिए जाती हैं। उसी फुलवारी में भगवान राम का दर्शन होता है। सीता की नजर राम पर पड़ती है तो वह मोहित हो जाती है। दूसरी तरफ भगवान राम को सीता के नुपुर की आवाज मोहित करती हैं। गौरी की पूजा करते समय सीता जी अपने वर के रूप में राम को मांगती हैं। व्यास जी राम विवाह के दृश्य का रसापान कराते हुए श्रोताओं को बताते हैं कि राजा जनक,गुरू विश्वामित्र के साथ राम व लक्ष्मण को धनुष यज्ञ शाला ले गये। यहां पर देश-विदेश के राजा सुन्दर सिंहासनों पर विराजमान थे। राजा जनक ने अपनी प्रतिज्ञा के बारे में सभी को अवगत कराया कि जो इस धनुष को तोड़ेगा उसके साथ सीता का विवाह होगा। सभी राजाओं ने बारी बारी से धनुष तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन सभी असफल रहे। लंका का राजा रावण भी धनुष तोड़ने का प्रयास करता है लेकिन एक भविष्यवाणी ने उसे विचलित कर दिया। वीर राजागण के धनुष न तोड़ पाने के कारण निराश राजा जनक को देखकर गुरू विश्वामित्र का इशारा पाकर राम धनुष की प्रत्यंचा चढ़ाते हैं तो अन्य राजा आश्चर्य चकित हो जाते हैं। धनुष टूटने के बाद राम व सीता एक दूसरे के गले में जयमाल डाल देते हैं। धनुष टूटते ही फूलों की वर्षा शुरू होती है।

श्रद्धा जागरण ग्रुप गोण्डा द्वारा राम विवाह की मनमोहक झांकी भी निकाली गई । महिलाओं ने मंगल गान गाकर पूरे माहौल को भक्तिमय कर दिया।सुरक्षा की दृष्टि से स्थानीय थाना कटरा बाजार की माधवपुर चौकी से हेड कांस्टेबल मृत्युंजय गुप्ता व कांस्टेबल दिनेश चौहान मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मंदिर के महंत नन्दू पाठक, बृजमोहनदास,आचार्य बब्बू कृष्ण शास्त्री, पंडित राजेन्द्र प्रसाद,पंडित हरिओम शास्त्री, सांदीपनि रामानुजादास,अभिषेक शास्त्री,ग्राम प्रधान कटघरा कला जगदीश सिंह,इंद्रजीत सिंह( प्रधान मुगलहा) पुनीत सिंह ( प्रतिनिधि क्षेत्र पंचायत रूद्र पाल सिंह (कोटेदार),राजकुमार सिंह (पूर्व प्रधान), गौरव सिंह केशव राम,तुलसीराम,रामस्वरूप सहित तमाम श्रोता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।

”go"