महेश गोस्वामी की रिपोर्ट
गोण्डा - खबर कवरेज करने गये पत्रकार पर भूमाफिया द्वारा किए गए हमले का मामला तूल अब पकड़ता जा रहा है। पत्रकार के समर्थन में बार एसोसिएशन व भारतीय किसान यूनियन भानू ने प्रशासन को अल्टीमेट देते हुए कहा कि हमलावरों के गिरफ्तारी सहित कार्यवाही नहीं हुई है तो बृहद प्रदर्शन किया जाएगा।
आपको बताते चले कि बीते रविवार को करनैलगंज- कटरा मार्ग स्थित नौनिया ताल तालाब के समीप गाटा संख्या 373 की भूमि जों ताल हाजा के नाम दर्ज भूमि है। उक्त भूमि पर भू माफियाओं द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा था।तहसील करनैलगंज के राजस्व विभाग की टीम द्वारा मौके पर जाकर कई बार अवैध कब्जे को रुकवाया गया था,राजस्व विभाग की टीम के वापिस जाते ही अवैध कब्जेदारी उक्त भूमि पर शुरू हो जाती थी। जिसको लेकर राजस्व की टीम पुनः निर्माण स्थल पर पहुंची और काम रुकवाने लगी उसी बीच कवरेज करने पहुंचे पत्रकार पर मोहित पाण्डे,दिलबहार खान,भोलू खान द्वारा हमला किया गया जिसकी शिकायत पत्रकार ने स्थानीय कोतवाली में की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लेकिन आरोपी आज भी बेखौफ होकर खुलेआम घूम रहे हैं।साथ ही तरह-तरह की बात कर रहे है क्योंकि अभी तक उक्त आरोपियों को पुलिस द्वारा पाबंद नहीं किया गया,जिससे प्रशासन के कार्यशैली पर सवाल उठ रहा है,बार एसोसिएशन करनैलगंज अध्यक्ष व भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय महामंत्री अधिवक्ता प्रताप बली सिंह ने पत्रकार को समर्थन देते हुए प्रशासन को अल्टीमेट दिया कि चौथे स्तंभ के ऊपर हमला करने वाले भू-माफियाओं के विरुद्ध अगर कठोर कार्यवाही और गिरफ्तारी नहीं हुई तो बृहद प्रदर्शन किया जाएगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अधिवक्ता त्रिलोकी नाथ तिवारी ने कहा कि हम और हमारा अधिवक्ता संघ पत्रकारों के साथ है पत्रकारों पर हमला कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान सत्य नारायन सिंह, केडी सिंह,श्यामधर शुक्ला, धर्मेन्द्र मिश्रा, पवन शुक्ला, वीरेन्द्र विक्रम तिवारी,अरविन्द शुक्ला,गोपाल तिवारी सुशील सिंह व अमरेश चौबे सहित दर्जनों अधिवक्ता भू-माफियों के खिलाफ लाम बन्द हुये।

No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।