गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

एडुलीडर्स यूपी अवार्ड 2022*' से आजमगढ़ के दो शिक्षक लखनऊ में हुए सम्मानित

एडुलीडर्स यूपी अवार्ड 2022*' से आजमगढ़ के दो शिक्षक लखनऊ में हुए सम्मानित
*एडुलीडर्स यूपी अवार्ड 2022*' से आजमगढ़ के दो शिक्षक लखनऊ में हुए सम्मानित
 लखनऊ में आयोजित निपुण भारत एवं राज्य स्तरीय शैक्षिक गुणवत्ता सेमिनार व एडुलीडर्स यूपी अवार्ड 2022 के तहत *उद्यमिता विकास संस्थान, लखनऊ* में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

स्कूल शिक्षा *महानिदेशक श्री विजय किरन आनन्द* जी ने एडुलीडर्स यूपी द्वारा पूरे उत्तर प्रदेश के *75 जिलों से चयनित 150 शिक्षकों* की सूची जारी की थी । जिसमें अतरौलिया ब्लॉक में तैनात शिक्षक श्री वैभव कान्त श्रीवास्तव ARP(गणित) व लालगंज ब्लॉक में तैनात शिक्षक आशीष कुमार श्रीवास्तव स०अ०, प्राथमिक विद्यालय इस्माइलपुर बरहती को *उद्यमिता विकास संस्थान, लखनऊ* में शनिवार को सम्मानित किया गया।

 वैभव कान्त श्रीवास्तव को *कोरोना काल में ICT के प्रयोग* द्वारा शिक्षण कार्य एवं *उ०प्र० के विभिन्न जिलों के लगभग 5000 शिक्षकों को ऑनलाइन माध्यम से ICT में दक्ष बनाने के उत्कृष्ट कार्य हेतु* व निपुन भारत के तहत गुणवत्ता वृद्धि हेतु एवं आशीष कुमार श्रीवास्तव को बेहतर TLM व ICT प्रयोग, नामांकन, ठहराव एवं विभिन्न सामुदायिक सहभागिता हेतु सम्मानित किया गया।
”go"