लखीमपुर खीरी। पलिया तहसील क्षेत्र के अंतर्गत गांव रानी नगर, बसई, कृष्णा नगर, संपूर्णानगर, ग्रामीणों द्वारा संत शिरोमणि जगतगुरु श्री रविदास जी की तस्वीरों पर फूल मालाएं चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित कर ग्रामीणों द्वारा 05-02-2023को रैली निकाली गई।
बताते चलें कि महर्षि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी का जन्म उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर स्थित गोवर्धन गांव में माघ पूर्णिमा के दिन 5 फरवरी 1376 ईस्वी को हुआ था इनकी माता का नाम काशी देवी और पिता संतोक दास जी थे। ग्रामीणों ने श्री रविदास जी का 646 वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। रैली रानी नगर गांव स्थित रविदास मंदिर से शुरू होकर बसही पहुंची। जुलूस कृष्णा नगर होते हुए बालपुर संपूर्णानगर पहुंचा। संपूर्णानगर गुरुद्वारा के सामने अश्वनी कुमार, अरविंद प्रजापति, राम आसरे यादव, श्री राम, एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों के सहयोग से जनसैलाब को खिचड़ी भोग कराया गया। बाबा साहब अमर रहे के जयकारों से समूचा संपूर्णानगर गूंज उठा। इस मौके पर संपूर्णानगर व्यापार मंडल महामंत्री इस्तियाक अहमद खान और डॉ० इजहार खान ने बिस्किट के पैकेट वितरित किए। काफिला मुरार खेड़ा गांव होते हुए पुनः रानीनगर गांव पहुंचा।रानी नगर गांव में समापन किया गया। सभी देशवासियों ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी के 646 वें जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर एक दूसरे को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं व्यक्त की। इस पावन बेला पर महापुरुषों के बलिदान एवं उनके संघर्षों को याद करते हुए विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। एवं उनकी तस्वीरों पर फूल मालाएं चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए और झांकियां निकाली गई समाज में व्याप्त ऊंच-नींच का भेद-भाव, पाखंड, आडंबर को दूर कर समानता व भाईचारे का संदेश देने वाले संत शिरोमणि जगतगुरु, सतगुरु के पावन प्रगट दिवस पर हार्दिक बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी गई, जन-जन में खुशी, हर्षोल्लास एवं उत्साह दिखाई दिया। लोगों नें महान समाज सुधारक गुरु रविदास जी की जयंती पर शत-शत नमन किया।
