गोण्डा। कृषि विज्ञान केन्द्र गोण्डा में चल रहे तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में युवाओं के नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तीसरे दिन लालबहादुर शास्त्री महाविद्यालय के प्राचार्य रवींद्र पाण्डेय ने प्रशिक्षण शिविर में पहुंच कर युवाओं का उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एवं सन्दर्भदाताओं ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। सहायक प्राध्यापक डॉ० रेखा शर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा को अपने हाथ , आंख और मस्तिष्क का एक साथ प्रयोग करना चाहिए जिससे कि युवा अपने उद्देश्यों से न भटकें। वरिष्ठ समाजसेविका रूचि मोदी ने अपने सम्बोधन में कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को दरकिनार कर समाजोत्थान के लिए कार्य करें। युवा प्रतिभागियों को अपने लक्ष्य के प्रति पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षक विनय श्रीवास्तव ने युवाओं को अपने कौशल के अनुरूप कार्य करने की बात करते हुए नेहरू युवा केंद्र संगठन से जुड़ने की बात कही। सन्त कुमार त्रिपाठी ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि समय और समर्पण ही व्यक्ति को सफल बनाता है। जिला युवा अधिकारी तरंग सारस्वत ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के समापन पर जिला युवा अधिकारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रशिक्षक रजनी कान्त तिवारी ने किया। कार्यक्रम में वैज्ञानिक कृषि अभियन्ता मिथिलेश कुमार झा,डॉ० अमित तिवारी, डॉ० सुधांशु तिवारी, सन्त कुमार त्रिपाठी,लेखाकार राकेश पाण्डेय, आनन्द तिवारी, आनंद शुक्ला, सूरज गुप्ता सहित विभिन्न क्षेत्रों के युवक उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।