महेश गोस्वामी की रिपोर्ट
गोन्डा। उत्तर प्रदेश के मुखिया जहां योगी आदित्यनाथ नाथ है तथा उनके जनता दरबार में पीड़ित को शिष्टाचार से बैठाया जाता है और फिर योगी जी स्वयं खड़े होकर उनकी पीड़ा को सुनते है एवं उनके निस्तारण के लिए आदेशित करते है। जिसकी तमाम सराहना लोगो के द्वारा की जाती रही है परन्तु जनपद गोन्डा में इसके विपरीत हो रहा है जिसकी एक फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है जो लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। फोटो में देखा जा सकता है एक व्यक्ति जमीन पर हाथ जोड़कर बैठा है तो वहीं जनता के हितैषी और भाजपा के जिलाध्यक्ष के साथ कई भाजपा के जिम्मेदार पदों पर आसीन नेता कुर्सी पर बैठकर पीड़ित को देख रहे हैं। इस तरह के वायरल फोटो से लोगों में चर्चा हो रही है की नगर पालिका अध्यक्ष पद के दावेदार निर्मल श्रीवास्तव और वर्तमान भाजपा सरकार में गोन्डा जनपद के जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप तथा अन्य पदासीन भाजपा नेता कुर्सी पर बैठ कर भाजपा सरकार के शिष्टाचार कथन को भुलाकर सरकार की छवि को धूमिल कर रहे हैं। वही लोगो में चर्चा यह भी है कि जब यह हाल है नगर पालिका चुनाव में तो जितने के बाद क्या होगा जबकि उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ नाथ महन्त है जो सदाचार, शिष्टाचार और सरलता के रूप से जनता में जाने जाते हैं। इस तरह की फोटो वायरल होना कहीं न कहीं जनता में सोचनीय और चर्चा के साथ ही सरकार के छवि पर प्रश्नचिन्ह लगाता नजर आ रहा है।खबर वायरल फोटो व लोगों में हो रही चर्चा के आधार पर लिखी गई है तथा वायरल फोटो की पुष्टि खबर के प्रकाशन से नहीं की जाती है यह तो जांच का विषय है।

No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।