गोण्डा। स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मालवीय नगर के सरस्वती सभागार में महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जयंती के अवसर पर विद्यालय परिसर में गणित मेले का आयोजन किया गया कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ अंकित मौर्य एवं प्रधानाचार्य डॉ बृजेंद्र कुमार मिश्र ने संयुक्त रूप से रामानुजम जी एवं मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गणित मेले में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा श्रीनिवास रामानुजन के जीवन के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर आधारित विभिन्न प्रदर्श गणित प्रतियोगिताएं गणित प्रश्न मंच आदि का प्रदर्शन किया गया कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज के गणित विषय के प्राध्यापक डॉक्टर अंकित मौर्य ने कहां की श्रीनिवास रामानुजम का पूरा जीवन गणित विषय के विशिष्ट अध्ययन के लिए समर्पित रहा उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सभी आचार्य एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

