गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता पर सुलझायें अधिकारी-सीडीओ

 
par-sulajhaayen-adhikaaree

-किसान दिवस बैठक में किसानों की समस्याओं और सुझाव को सुना गया
-सीडीओ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई किसान दिवस बैठक
गोण्डा। माह के तीसरे बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में “किसान दिवस बैठकश्श् का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार द्वारा की गई। बैठक में कई कृषक प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग कर अपनी समस्याओं और सुझावों को अधिकारियों के समक्ष रखा। बैठक में पिछले माह आयोजित हुई किसान दिवस बैठक में किसानों द्वारा उठाए गए बिंदुओं पर संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा की गई कार्यवाही से मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया गया। इसके बाद सीडीओ ने बैठक में उपस्थित कृषकों की सभी समस्याओं और सुझावों को गम्भीरता से बारी-बारी सुना। इस पर सीडीओ ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अगली बैठक से पहले हर हाल में समस्याओं का निस्तारण कर लिया जाए। किसानों ने गन्ना खरीद, धान खरीद, फसल बीमा योजना, केसीसी, मशीन खरीद आदि को लेकर अपनी समस्या और सुझाव बतायें, जिस पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा उनको जानकारी देकर संतुष्ट किया गया। सीडीओ ने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों से अपने अपने विभागों की योजनाओं के बारें में विस्तार से किसानों को बताने को कहा। सीडीओ ने कहा कि किसान हमारे जीवन व समाज का सबसे अहम हिस्सा है। देश तभी तरक्की करेगा जब किसान तरक्की करेगा, इसलिए सभी अधिकारी किसानों की समस्याओं को पूरी गम्भीरता से सुनें और उसका तत्काल निस्तारण करायें। किसानों को पूरी तरह से संतुष्ट किया जाये। सभी पात्र किसान भाइयों को योजनाओं का समय से लाभ दिया जाये।-
           बैठक में उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, डिप्टी आरएमओ, सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

”go"